Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा मंत्री ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लॉग बुक, विद्युत लोड व डिस्पैच को परखा तथा ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के रख-रखाव को देखा।

विगत कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर के जलने और बिजली ट्रिपिंग की वास्तविकता का संज्ञान लेकर उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया है कि बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर में लगी होर्डिंग्स व अन्य सामग्री को तत्काल हटाया जाए। साथ ही तारों को छूती हुई पेड़ों की शाखाओं की भी छटनी की जाय, जिससे कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने विद्युत परिसर में बेहतर साफ-सफाई तथा उपकरणों व ट्रान्सफारमर्स के पास कूड़ा व कचरा आदि न जमा हो। इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

Image

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का आसान तरीके से समाधान किया जाए। किसी भी कार्य को लटकाने, टालने व इसके क्रियान्वित होने में जानबूझकर देरी करना विभाग के साथ-साथ स्वयं के भी हित में नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कार्यों को समय से पूरा करें।उन्होंने कहा कि बकायेदारों के लाभ के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाए। इसकी जानकारी के लिए विद्युत कार्यालयों में प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

Image

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि ‘संभव’ की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सोमवार को सभी अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता अपने स्तर से लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई करेंगे।

सीएम योगी के जन्मदिन पर गंगा आरती में जले 1100 दीप, विशेष प्रार्थना

इसी प्रकार मंगलवार को सभी डिस्कॉम के एमडी भी अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई करेंगे तथा लोगों की समस्याओं व शिकायतों का समाधान करेंगे।

Related Articles

Back to top button