Main Sliderमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

स्व अटल जी विपक्ष को अपना दुश्मन नहीं बल्कि सचेतक मानते थे : पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रमुख और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस की आज यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री पटवारी ने कहा है कि श्री वाजपेयी एक ऐसा व्यक्तित्व थे, जिन्होंने नेताओं को राजधर्म का पालन करने की नसीहत दी और राजनीति के उच्च मापदंडों का पाठ भावी पीढ़ी को सिखाया।

भरूच के एपीएमसी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिक दौर में अटल जी को ऐसे राजनीतिज्ञ के रूप में पहचाना जाता है, जिन्होंने सत्ता के लिए कभी पीछे का दरवाजा नहीं चुना और विपक्ष को अपना दुश्मन नहीं बल्कि सचेतक माना। उनकी विद्वता को सभी ने माना है। उनकी जीवन शैली और राजनीति करने के तरीके ने ही उन्हें भारत का सर्वमान्य नेता बनाया।

उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन से सीख लेकर देश में शुचिता की राजनीति के साथ लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button