Main Sliderपंजाब

पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना समेत कई अन्य BJP में शामिल

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद से कांग्रेस को झटके लगने तेज हो गये हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना समेत कई अन्य शख्सियतों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में इन नेताओं को प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।

खन्ना के साथ पटियाला के कंवर सिंह टोडा, लुधियाना के गुरदीप सिंह गोसा और अमृतसर के धर्मवीर सरीन ने भाजपा की सदस्यता ली।

कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल होने का ऐलान करने वाले इमरान मसूद पर FIR

टोड़ा पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं जबकि गुरदीप सिंह गोशा शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता हैं।

शेखावत और पुरी ने सभी को अंगवस्त्र और प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर भाजपा में शामिल कराया।

Related Articles

Back to top button