• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवादित ढांचा विध्वंस मामले की पुनरीक्षण याचिका पर होगी सुनवाई

Writer D by Writer D
13/01/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
babri masjid demolisation case

बाबरी विध्वंस केस

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में दायर पुनरीक्षण याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में बुधवार को सुनवाई करेगी।

अयोध्या निवासी हाजी महबूब अहमद और सैयद अखलाक अहमद की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका में इस मामले के सभी 32 अभियुक्तों को बरी करने के विशेष अदालत के 30 सितम्बर के फैसले को चुनौती दी गई है। यह रिवीजन याचिका आठ जनवरी को दाखिल की गई थी जो 13 जनवरी की वाद सूची में न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

याचिका में कहा गया है कि याची इस मामले में गवाह थे, साथ ही वे छह दिसम्बर 1992 को हुई विवादित ढांचा विध्वंस की घटना के पीड़ित भी हैं। उन्होंने विशेष अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र दाखिल कर खुद को सुने जाने की मांग भी की थी लेकिन विशेष अदालत ने उनके प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। याचियों का यह भी कहना है कि अभियुक्तों को बरी करने के फैसले के विरुद्ध सीबीआई ने आज तक कोई अपील दाखिल नहीं की है लिहाजा याचियों को वर्तमान पुनरीक्षण याचिका दाखिल करनी पड़ी है।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के संबंध में कोई समझौता न किया जाए : टंडन

याचिका में सभी 32 अभियुक्तों को दोषी करार दिये जाने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 30 सितम्बर को सीबीआई के विशेष जज एसके यादव ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, साक्षी महाराज, लल्लू सिंह, बृजभूषण शरण सिंह व महंत नृत्यगोपाल दास समेत सभी जीवित 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया था।

छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 28 साल बाद 30 सितम्‍बर 2020 को जज सुरेंद्र कुमार यादव की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। जज ने फैसला पढ़ते हुए कहा था कि यह विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था बल्कि आकस्मिक घटना थी। विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया था।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

इस मामले में 49 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें से 17 की मौत हो चुकी है। सीबीआई व अभियुक्तों के वकीलों ने करीब आठ सौ पन्ने की लिखित बहस दाखिल की थी। इससे पहले सीबीआई ने 351 गवाह व करीब 600 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए थे।

30 सितंबर, 2019 को सुरेंद्र कुमार यादव जिला जज, लखनऊ के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फैसला सुनाने तक सेवा विस्तार दिया था। विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल का अंतिम फैसला 30 सितंबर 2020 को हुआ। यह फैसला सुनाने के बाद वह सेवानिवृत भी हो गए।

Tags: ayodhya newsBabri Masjidup news
Previous Post

बर्ड फ्लू से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत : चौधरी

Next Post

प्रदेश के टॉप टेन अधिकारियों के घरों तक बनाए जाएंगे मार्ग : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Keshav prasad maurya

प्रदेश के टॉप टेन अधिकारियों के घरों तक बनाए जाएंगे मार्ग : मौर्य

यह भी पढ़ें

Fruits-Vegetables

दूर होगी कृषि क्षेत्र की प्रच्छन्न बेरोजगारी, बढ़ेगा निर्यात, खाद्यान्न एवं पोषण सुरक्षा बोनस

13/05/2025
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से की ये अपील

26/09/2022
chargesheet

कोल्ड ड्रिंक प्लांट को अब तक नहीं मिला बिजली कनेक्शन, जानें पूरा मामला

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version