Main Sliderराष्ट्रीय

TMC ने चारों विधानसभा सीटों पर फहराया जीत का परचम, ‘दीदी’ ने दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह, दक्षिण 24 परगना के गोसाबा, नदिया के शांतिपुर और कूचबिहार जिले के दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में तृणमूल ने जीत हासिल कर ली है।

चारों सीटों पर मतगणना दोपहर तक पूरी हो चुकी है और हर जगह तृणमूल कांग्रेस जीती है। दिनहाटा जहां अप्रैल-मई महीने में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा जीती थी वहां से तो तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है।

यहां से तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा ने दावा किया है कि उन्होंने एक लाख 60 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

इसी तरह से गोसाबा में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल, खड़दह में ममता कैबिनेट के पूर्व मंत्री शोभन देव चटर्जी और शांतिपुर में तृणमूल कांग्रेस के ब्रजकिशोर गोस्वामी को जीत मिली है। शांतिपुर विधानसभा में भी भाजपा ने अप्रैल-मई महीने में संपन्न हुए विधानसभा में जीत हासिल की थी।

बिना स्लॉट बुक कराए लगवा सकेंगे पहली डोज, इनको दी जाएंगी प्राथमिकता

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर सभी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि चारों विजयी उम्मीदवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई! यह जीत लोगों की जीत है, क्योंकि इससे पता चलता है कि कैसे बंगाल हमेशा दुष्प्रचार और नफरत की राजनीति पर विकास और एकता को चुनेगा। लोगों के आशीर्वाद से, हम वादा करते हैं कि हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे!

Related Articles

Back to top button