• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरे हेलीकॉप्टर समिट का आयोजन, ‘हेली दिशा’ पुस्तिका का हुआ विमोचन

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में तीसरे हेलीकॉप्टर सम्मेलन-2021 का आयोजन किया गया। समिट में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाएं की आपार संभावनाएं है। राज्य सरकार हेली सेवा प्रोत्साहन के लिए वेट को 20 से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है।

शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तीसरी हेलीकॉप्टर समिट-2021 का आयोजन किया गया। इसकी थीम इंडिया@75 भारतीय हेलीकाप्टर उद्योग के विकास में तेजी लाना और वायु सम्पर्क बढ़ाना था।

इस मौके पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय में हेलीकॉप्टर एक्सीलेटर सैल की स्थापना करने और देश में हेलीकॉप्टर कॉरिडोर विकसित की जाएगी। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट पर हेली सेवा पोर्टल का बीटा वर्जन लॉन्च किया गया।इसके साथ ही सिविल हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के दिशानिर्देश के लिए हेली दिशा नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के प्रोत्साहन के लिए नीति और हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज का रोड मैप भी जारी किया गया।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राज्य में युवा नेतृत्व से उत्तराखंड का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश का विकास सभी राज्यों के सहयोग से ही संभव है। इस दिशा में उत्तराखंड का पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में हर छोटी बड़ी सुविधा पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का योगदान रहता है। हमने देश में हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। आज मुख्यमंत्री और मैंने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के विभिन्न जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। इससे निश्चित रूप से जनता को लाभ मिलेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखण्ड में एवियेशन टर्बो फ़्यूल (एटीएफ) में लगने वाले वेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 2 परसेंट किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिट में शामिल होते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बड़ा महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री की सोच है कि देश का सामान्य नागरिक भी हवाई सेवा का लाभ उठाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नई हेली सेवाओं का शुभारंभ करने पर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आम जनता भी हेलीकॉप्टर का लाभ ले सके इस पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा हेलीकॉप्टर सेवाओं को बढ़ावा देने से संबंधित आने वाली हर समस्या का समाधान करने के लिए हमारी सरकार तैयार है। उन्होंने कहा हमारी सरकार कम दामों पर जनता को हेली सुविधा देने पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टरों की अहम भूमिका होती है। आपदा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों ने हमेशा जीवनदायिनी की भूमिका निभाई है। प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड में एवियेशन टर्बो फ़्यूल (एटीएफ) में लगने वाले वेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 2 परसेंट कर दिया है, इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अधिक से अधिक हेली कंपनियां उत्तराखंड आए।

हिमालय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर की भूमिका अहम: वीके सिंह

इस मौके पर मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि हिमालय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर की भूमिका और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा एयर एंबुलेंस, एयर टैक्सी एवं आपदाओं में हेलीकॉप्टर की अहम भूमिका रहती है। हिमालयी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टरों की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए इस पर कार्य किया जाएगा।

सी प्लेन उतारे जाने को लेकर प्रयास जारी: महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बांध जैसी विभिन्न जगहों पर सी प्लेन उतारे जाने को लेकर हमारे प्रयास जारी है। उत्तराखंड में हमेशा से ही हेलीकॉप्टरों की अहम भूमिका रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में एयर टैक्सी पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, उत्तराखण्ड में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सचिव नागरिक उड्डयन भारत सरकार राजीव बंसल, संयुक्त सचिव नागरिक उड्डयन भारत सरकार उषा पाधी, एयरपोर्ट ऑथेरिटी ऑफ इण्डिया के चेयरमेन संजीव कुमार,सचिव नागरिक उड्डयन उत्तराखण्ड दिलीप जावलकर,एयरबस इंडिया के एमडी रेमी मेलार्ड, फिक्की के महासचिव दिलीप चिनॉय सहित भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के अधिकारी और एवियेशन सेक्टर से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Tags: CM Pushkarheli sevaUttrakhand News
Previous Post

केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : सिंधिया

Next Post

पहले लोग समाचार के पास जाते थे, आज समाचार उनके पास आता है, उनकी जेब में है : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे छात्र

22/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

ब्राह्मणों को उम्मीदवार बनाने से सपा में बढ़ी बेचैनी: मायावती

22/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री का दावा- ‘यूपी दे रहा देश में सबसे ज्यादा बिजली’, लेकिन ट्रिपिंग और अघोषित कटौती खोली पोल

22/06/2026
Ram Temple
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

22/06/2026
Next Post
cm yogi

पहले लोग समाचार के पास जाते थे, आज समाचार उनके पास आता है, उनकी जेब में है : योगी

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

भीषण आग की चपेट में आया घर, एक साथ बेघर हुए 9 परिवार

19/12/2021
cm yogi

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ रही योगी सरकार

19/09/2024
Cm yogi सीएम योगी

कोरोना की चेन ब्रेक करने लिए आरटीपीसीआर व रैपिड एन्टीजन टेस्ट बढ़ाए : सीएम योगी

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version