Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

‘…. अब आटा 40 रूपए लीटर’, राहुल गांधी की फिसली जुबान तो जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई पर खूब खरी-खोटी सुनाई। सोशल मीडिया पर अब राहुल गांधी का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

यह वीडियो उस वक्त है जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने भाषण देते हुए गलती से किलोग्राम को लीटर कह दिया। उन्होंने महंगाई के आंकड़े सामने रखे जिसमें उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त आटा 22 रुपये लीटर था जबकि अब 40 रुपये लीटर है। हालांकि राहुल ने इसके बाद तुरंत अपनी बात को सही किया और केजी (किलोग्राम) बोला।

इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है। यहां तक कि कुछ भाजपा नेताओं ने भी इसे पोस्ट करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) को घेरने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

असलियत में मामला यह था कि स्पीच के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। इसके चलते वह किलो की जगह लीटर बोल गए। बाद में इसका पूरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती सुधारी है। हालांकि सोशल मीडिया पर सिर्फ एक हिस्से को वायरल कर राहुल गांधी की चुटकी ली जा रही है।

योगेंद्र यादव ने SKM की कॉर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रामलीला मैदान से पीएम मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने इस दौरान कहा कि ये दोनों ही देश मे नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नफरत से देश कमजोर हो रहा है और ऐसे में हमारे पड़ोसी देश फायदा उठा सकते हैं।

युवाओं की बेरोजगारी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में युवाओं के अंदर भविष्य को लेकर डर बैठा हुआ है। वहीं महंगाई पर उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस और यूपीए की सरकार ने महंगाई इतनी कभी नहीं बढ़ने दी है।

Related Articles

Back to top button