Main Sliderअमरोहाउत्तर प्रदेशक्राइम

पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने हसनपुर क्षेत्र से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसके दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे हथियार और उनके बनाने की सामग्री आदि बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर हसनपुर पुलिस ने आज सूचना के आधार पर रूखालू-पिपलौती पक्की सड़क के नजदीक गन्ने के खेत से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे इरशाद उर्फ इंसान और रूपेश उर्फ भालू को गिरफ्तार किया जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

बारात में हुई हर्ष फायरिंग में सिपाही का बेटा घायल, उड़ा हाथ का पंजा

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 06 निर्मित, 15 अर्द्धनिर्मित तमंचों के अलावा कुछ कारतूस विभिन्न बोर और हथियार बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिसमें रूपेश उर्फ भालू के विरूद्ध अमरोहा जिले के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के 11 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button