Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शॉपिंग मॉल, कई लोग घायल

कोपेनहेगन। डेनमार्क के कोपेनहेगन में फील्ड मॉल (Shopping Mall) में गोलीबारी (Firing) हो गई है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया गया है कि हमलावर अचानक आए और फायरिंग करने लगे। पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए जवाबी फायरिंग कर रही है।

कोपेनहेगन पुलिस ने ट्वीट किया- सिटी सेंटर और हवाई अड्डे के बीच बड़े फील्ड मॉल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। हम घटनास्थल पर हैं, गोलियां चलाई गईं और कई लोग घायल हो गए।

कमलेश तिवारी की पत्नी की बढ़ी सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कोपेनहेगन पुलिस का कहना है कि फील्ड शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना के संबंध में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। कोपेनहेगेन की पुलिस ने ट्टीट किया है कि कई लोगों को गोली लगी है लेकिन इससे कितने लोगों की मौत हुई है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button