• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने न दें युवा: प्रियंका

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में कैंडल मार्च निकाल रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अंधेरगर्दी का पर्याय बन चुकी योगी सरकार युवा शक्ति को लाठी से पीट रही है।

प्रियंका ने ट्वीट किया “ उप्र के युवा हाथों में मोमबत्तियों का उजाला लेकर आवाज उठा रहे थे कि ‘रोजगार दो’ लेकिन, अंधेरगर्दी की पर्याय बन चुकी योगी जी की सरकार ने उन युवाओं को लाठियां दीं। युवा साथियों, ये कितनी भी लाठियां चलाएं, रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने मत देना। मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।”

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछड़ों दलितों की संतानों पर लखनऊ में पुलिस की यह लाठियां क्रूर भाजपा सरकार और घमंडी मुख्यमंत्री के सत्ता में आखिरी कील साबित होगी। 69000 शिक्षक भर्ती में ओबीसी,एससी/एसटी अभ्यर्थियों की हकमारी उत्तर प्रदेश नहीं भूलेगा। कांग्रेस इस लड़ाई में बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देगी।

उन्होने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के अनुपालन में व्यापक स्तर पर घोटाला हुआ है। सरकार इसकी जांच कराने की बजाय अभ्यर्थियों के साथ लगातार दमनकारी रवैया अपनाते हुए लाठी-डंडों से पीटने जैसा क्रूरता का अमानवीय व्यवहार कर रही है।

यूपी पुलिस में जल्द निकल सकती है 25000 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे होगा चयन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक होना और भर्तियों में व्यापक स्तर पर घपला घोटाला करना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पहचान बन चुकी है । बेरोजगारों के दम पर पूर्ण बहुमत में आने वाली बीजेपी की योगी सरकार में सबसे ज्यादा बेरोजगारों को ही ठगा गया। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अब उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगार ही प्रदेश से बीजेपी का सफाया कर इनका अहंकार चूर करेगा।

Tags: luycknow newspriyanka gandhiup news
Previous Post

सीएम पुष्कर ने युवा करियर एवं जागरूकता संवाद की कार्यशाला का किया शुभारंभ

Next Post

मिस फायर होने से बाल-बाल बचे अधिवक्ता, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Firing

मिस फायर होने से बाल-बाल बचे अधिवक्ता, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार रिया पहुंचीं हाजिरी लगाने पुलिस स्टेशन

09/10/2020
Explosion

केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट, छह की मौत, 20 घायल

30/06/2025
CM Dhami

उत्तराखंड राज्य तेजी से विकास पथ पर अग्रसर, गेम चेंजर योजनाएं बदलेंगी तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

06/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version