Main Sliderमनोरंजन

जेल से रिहा होने के बाद मुंबई की सड़को पर दिखे ‘पर्ल वी पुरी’

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को बीते दिन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ‘नागिन 3’ फेम एक्टर को 11 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कल बेल मिल गई है। जिसके बाद वे मुंबई की सड़कों पर घर का सामान खरीदते स्पॉट किए गए हैं। बता दे ये स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साथ ही पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को देखकर पैपराजी उनसे सवाल पूछने लगते हैं कि भैया क्या हाल चाल है? इस पर पर्ल जवाब देते हैं कि बहुत बढ़िया। आप सब कैसे हैं? इस पर कैमरामैन सवाल पूछता है कि मार्केट आए थें? जिसपर पर्ल कहते हैं कि बिल्कुल मार्केट नहीं आना चाहिए मुझे कुछ सामान की बहुत जरूरत थी, इसलिए आना पड़ा। इसके बाद जाते-जाते पर्ल सबसे निवेदन करते हैं कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें। अपना ख्याल रखें। एक्टर के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

‘धूप की दीवार’ का ट्रेलर किया लॉन्च, शो दुख-दर्द वाले जीवन पर डालेगा प्रकाश

बता दे पर्ल वी पुरी के स्पॉटेड वीडियो (Pearl V Puri Spotted Video) को अबतक 2 लाख 79 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस उन्हें मासूम और क्यूट बताते देखे जा रहे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है,’वाह सर! इतनी परेशानी होने के बाद भी आपका हंस कर सबका सामना करना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

 

Related Articles

Back to top button