Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

सीएम आवास के बाहर युवक ने किया ख़ुदकुशी का प्रयास, सपा नेता पर लगा आरोप

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक ने अपना नाम विमलेश कुमार बताया है और वो मैनपुरी जिले का रहने वाला है। युवक ने सपा नेता पर उसके खेत और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, उसने नेता का नाम नहीं बताया है।

अस्पताल में भर्ती युवक से जब आत्महत्या करने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि सपा नेता ने उसका खेत और जमीन बेच दी। उसने आरोप लगाया कि वो डीएम, एसडीएम के पास भी गया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। युवक ने दावा किया है कि वो हताश होकर दो बार सीएम हाउस भी आया, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।

मनीष गुप्ता हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त, शुरू हुई कार्रवाई

युवक का कहना है कि वो तीसरी बार सीएम हाउस आया था और मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन मिल नहीं पाया। उसने कहा कि उसे ये बोल दिया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button