Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

समुद्र के तल में मिला 70 साल पहले डूबा हुआ भारतीय खजाना

नई दिल्ली। अंग्रेजों व विदेशी आक्रांताओं के आक्रमणों से पहले भारत सोने की चिड़या कहा जाता था। इस सोने की चिड़िया को आजादी से पहले अंग्रेजों ने इस कदर लूटा कि भारत बिल्कुल कंगाल हो गया। इस बात का यह एक बड़ा उदाहरण है एसएस गैरसोप्‍पा जहाज। वर्ष 2011 में शोधकर्ताओं को समुद्र में डूबा हुआ जहाज एसएस गैरसोप्‍पा खोज के दौरान मिला था। बताया जा रहा है कि इस डूबे हुए जहाज से 14 अरब रुपये के आभूषण निकाले गए है।

आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला खान कि जमानत रद्द करने की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

यह जहाज दूसरे विश्‍वयुद्ध के दौरान कलकत्‍ता से चांदी लेकर ब्रिटेन जा रहा था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल इस चांदी के खजाने का इस्‍तेमाल दूसरे विश्‍वयुद्ध के समय लड़ाई में करने वाले थे। हुआ कुछ यूं कि चांदी लेकर आयरलैंड जा रहे इस जहाज का तेल खत्‍म हो गया। यहीं तक नहीं एक जर्मन यू बोट ने इस जहाज पर टॉरपीडो से हमला कर दिया। इतने खतरनाक हमले की वजह से जहाज डूब गया औक उसमें सवार 85 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके बाद यह खजाना समुद्र के अंदर दफन हो गया था।

Related Articles

Back to top button