उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

कैंसर इंस्टीट्यूट में लगी आग, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट (Cancer Institute) के दूसरे फ्लोर पर स्थित सर्वर रूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी। आग की लपटों ने सर्वर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया।

सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार, एफएसओ मामचंद बड़गुजर, एसीपी गोसाईंगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ज्ञानेद्र सिंह व एचसीएल चौकी प्रभारी सन्दीप शर्मा आधा दर्जन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

कलयुगी भाई ने दोस्तों संग मिलकर बहन से किया गैंगरेप, फिर कर दी निर्मम हत्या

सहायक पुलिस आयुक्त धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक दोपहर एक बजे कैंसर इंस्टीट्यूट (Cancer Institute) मे आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कर वहां भर्ती मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कराया गया। आग से दूसरे तल के सर्वर रूम में रखी बैटरियों समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button