Main Sliderमनोरंजन

बिग बॉस फेम निक्की तम्बोली को सता रही अपने भाई की याद..

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 से अपना नाम बनाने वाली अभिनेत्री निक्की तम्बोली ने हाल ही में अपने भाई को खो दिया। उनके भाई की मौत कोरोना के कारण हि हुई। उनके भाई मात्र 29 साल के थे जिसके गम से वे निकल नहीं पा रही। अपने भाई की कमी उन्हें बहुत सता रही है। वे हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के लिए केपटाउन के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान उन्होंने फिर से अपने भाई को याद करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है।

 

कोरोना महामारी में टीवी स्टार करणवीर बोहरा ने सरकार से की अपील

भाई के निधन के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में शामिल नहीं होगीं। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करके इसके पीछे की वजह बताई, अब जब सभी कंटेस्टेंट्स केपटाउन के लिए रवाना हो गए तो आसमान का एक तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस फिर इमोशनल हो गई हैं। फ्लाइट में रहने के दौरान, निक्की तम्बोली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बादल वाले आसमान की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘आपको देख नहीं सकती।’ इसके साथ उन्होंने रोते हुए इमोजी भी अपने कैप्शन में डाला है।

 

Related Articles

Back to top button