Main Sliderउत्तर प्रदेशकानपुरलखनऊस्वास्थ्य

कानपुर में पीएसी के 27 जवान कोरोना पॉजिटिव, दूसरे जिलों से ट्रेनिंग पूरी कर आए थे

कानपुर। पीएसी कानपुर के जवानों में खांसी-बुखार के लक्षण आने पर जांच कराई गई। तो 27 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी को इलाज के लिए नारायणा हॉस्पिटल पनकी में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी ए-सिम्टोमेटिक हैं। इसके चलते सभी खतरे से बाहर हैं।

सुशांत केस में सीबीआई जांच की सिफारिश स्वीकार होने पर शेखर सुमन हुए खुश

पीएसी कमांडेंट राजेश सक्सेना ने बताया कि अलग-अलग जिलों से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जवान कानपुर यूनिट भेजे गए हैं।यहां पर कुछ जवानों में खांसी-जुकाम के लक्षण आने पर जांच कराई गई तो 27 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें 25 जवान ऐसे हैं जो 20 जुलाई को ही ट्रेनिंग पूरी करके पहुंचे हैं।

कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे ने एक नए शो में साथ आएंगे नज़र

इसके साथ ही दो हेड कांस्टेबल हैं। इसकी जानकारी मुख्यालय और संबंधित अफसरों को भेज दी गई है। इसके साथ ही सभी का इलाज बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सभी जवानों का जांच के लिए सैंपलिंग कराई जा रही है। इन जवानों के निकट संपर्क में रहने वाले जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मानकों के मुताबिक एहतियात बरता जा रहा है।इससे कि संक्रमण की चेन को बढ़ने नहीं दिया जाए।

Related Articles

Back to top button