Main Sliderउत्तर प्रदेशशिक्षा

समाज कल्याण विभाग की कोचिंग की बड़ी सफलता, 63 विद्यार्थी PCS में चयनित

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए संचालित कोचिंग संस्थानों के 68 विद्यार्थी पीसीएस में चयनित हुए हैं जिसमें से उप जिलाधिकारी के पद पर 04 व एआरटीओ के पद पर 03 अभ्यर्थी ने अपना स्थान बनाया है।

यह जानकारी गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के निदेशक राकेश कुमार ने दी। वहीं, प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदरी भवन लखनऊ, आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, वाराणसी एवं हापुड़ की गयी है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते प्रशिक्षण केन्द्रों में क्लास रूम प्रशिक्षण 2020-21 में प्रभावित रहा है। बावजूद प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा आनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के एग्जाम स्थगित, जानें कब आएगी नई तारीख

श्री कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र हापुड़ द्वारा एक अभिनव प्रयोग करते हुए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को माॅक साक्षात्कार के लिए आफलाइन के साथ-साथ आनलाइन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।  जिसके परिणामस्वरूप पीसीएस परीक्षा 2020 में 63 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी के पद पर 04 अभ्यर्थी दिशा श्रीवास्तव, मधुसूदन गुप्ता, आशीष कुमार, निशांत तिवारी और एआरटीओ के पद पर 03 अभ्यर्थी रोहित राजपूत, शिवम यादव एवं सुधांशु रंजन चयनित हुए हैं। वहीं, आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ से कल्पना देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रियंका यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आकांक्षा रावत, प्रवक्ता डायट, एवं छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन लखनऊ से मनीष कुमार, नायब तहसीलदार, पवन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा वाराणसी से जितेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर सफल हुए। उन्होंने बताया कि हापुड़ केन्द्र से शालिनी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर सफल रही हैं।

ISRO वैज्ञानिक पर लगे जासूसी के आरोप मामले की CBI करेगी जांच

निदेशक समाज कल्याण ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र हापुड़ द्वारा अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए माॅक साक्षात्कार का आयोजन यूपी भवन दिल्ली, आगरा प्रयागराज तथा लखनऊ में भी आयोजित किया गया। इस कार्य में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का भी  सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button