Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

कोरोना की चेन ब्रेक करने लिए आरटीपीसीआर व रैपिड एन्टीजन टेस्ट बढ़ाए : सीएम योगी

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सभी कोविड-19 अस्पतालों को पूरी क्षमता के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए है। सीएम गुरुवार को लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

राज्यसभा उपसभापित पद के लिए विपक्ष के आरजेडी नेता मनोज झा होंगे उम्मीदवार

उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग लैब्स पूरी क्षमता के अनुसार कार्य करें। बुधवार को प्रदेश में की गई एक लाख 49 हजार से अधिक नमूनों की जांच का संज्ञान लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संख्या में आरटीपीसीआर व रैपिड एन्टीजन टेस्ट किए जाएं। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 7042 नए मामले सामने आए जिसके बाद ऐक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 66,317 हो गई है। इनमें से 35,036 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

ट्रीटमेंट के बाद अबतक 2,21,506 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 75.85 फीसदी है। वहीं, कोरोना की वजह से यूपी में अबतक 4206 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button