Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

मादक पदार्थ का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपित मादक पदार्थ का थोक व्यापारी है।

थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर निरालानगर में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी।

किसी भी मुल्क की तरक्की के लिए शिक्षा का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी : तंज़ीन फात्मा

कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। मंदिर के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौडाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सेक्टर-सी अलीगंज निवासी राजेश कुमार सोनकर उर्फ खलीफा बताया है।

अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Related Articles

Back to top button