Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहरदोई

दिल्ली से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

दिल्ली से घर वापस आ रहे युवक पर दबंगों ने पाली गर्रा पुल पर मोटर साइकिल चढ़ा दी, बाद में लाठी डंडों से पीट-पीट का युवक को मरणासन्न कर दिया।

जानकारी होने पर परिजन युवक को घायल अवस्था में पाली पीएचसी लाये जहां डॉक्टरों ने युवक की नाज़ुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा पाली के मुहल्ला पटियानीव निवासी युवक महावीर (24) पुत्र मुकेश कश्यप रविवार शाम को दिल्ली से घर वापस आ रहा था। वापस लौटते समय युवक गर्रा पुल पर बस से उतर लिया और पैदल घर की तरफ चल दिया।

इसी बीच पुरानी रंजिश में घात लगाए बैठे विपक्षियों ने युवक के ऊपर बाइक चढ़ा दी और लाठी डंडों से हमला कर युवक को मरणासन्न कर दिया। युवक के परिजन पुरानी रंजिश की बात कह रहे है। इस सम्बंध में जब पाली थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button