• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करीब एक सप्ताह काशी से ही चलेगी योगी की सरकार

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसम्बर को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक सप्ताह तक वाराणसी में ही प्रवास करेंगे और वहीं से प्रदेश सरकार का संचालन करेंगे। इसी दौरान 14 दिसम्बर को काशी में ही भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन भी होगा और प्रधानमंत्री मोदी उसकी अध्यक्षता करेंगे।

शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुनावी राजनीति का मुख्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।

सरकार और संगठन के निर्णय के तहत इस रणनीति की शुरुआत 13 दिसम्बर को होगी, जब प्रधानमंत्री मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। सरकार और संगठन ने इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए काशी में तैयारियां तेज कर दी है।

14 दिसम्बर को मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन

वाराणसी में 13 दिसम्बर को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के के बाद वहां करीब एक महीने तक चलने वाले विविध कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दूसरे दिन यानि 14 दिसम्बर को वहां भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसकी अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इसके बाद वहां देश भर के महापौरों के सम्मेलन की भी चर्चा है।

16 को योगी कैबिनेट की बैठक के आसार

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 दिसम्बर को वाराणसी में ही अपने कैबिनेट की अगली बैठक भी करने जा रहे हैं। इस बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। वैसे यह पहला अवसर नहीं है जब मुख्यमंत्री योगी अपनी कैबिनेट की बैठक राजधानी से बाहर कर रहे हैं। इससे पहले प्रयागराज कुम्भ 2019 के दौरान उन्होंने पवित्र संगम तट पर कैबिनेट की बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे।

प्रभावी पैरवी से 31 अपराधियों को मिली मौत की सजा

शासन से जुड़े सूत्र यह भी बताते हैं कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी करीब एक सप्ताह वाराणसी में ही प्रवास कर वहीं से शासन का संचालन करेंगे। इसके लिए काशी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय बनाया जाएगा।

सियासी समीक्षक विधानसभा चुनाव से पहले श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण और वाराणसी में तमाम आयोजनों के पीछे प्रदेश की सत्तारुढ़ भाजपा का बड़ा दांव मानकर चल रहे हैं। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों की मौजूदगी में वाराणसी में विविध आयोजन कर भाजपा पूर्वांचल समेत समूचे उप्र को चुनाव के समय एक बड़ा संदेश देना चाहती है।

Tags: cm yogikashi vishwanath coridorup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

प्रभावी पैरवी से 31 अपराधियों को मिली मौत की सजा

Next Post

सचिवालय से पूरे प्रदेश को ऊर्जा मिलती है : सीएम पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Next Post

सचिवालय से पूरे प्रदेश को ऊर्जा मिलती है : सीएम पुष्कर

यह भी पढ़ें

आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel

बुलंदशहर : पॉटरी उद्योग की बारीकियों से रूबरू हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

12/01/2021
CM Dhami met Union Civil Aviation Minister Kinjarapu Rammohan Naidu

मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध

12/09/2025
mobile blast

अगर आप भी करते है अपने फोन के साथ ये गलतियां, तो हो सकता है ये हादसा

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version