Main Sliderमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी मदद के लिए आए आगे

देश में एक बार फिर कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। इस बार ये इस कदर बढ़ गई है कि इस बीमारी के चलते कई सारे लोगों की जान चली गई। अस्पतालों में समय पर सही सुविधा न मिल पाने के चलते भी कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कहीं ऑक्सीजन तो कहीं आईसीयू में बेड की किल्लत के चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने उनकी मदद करने का फैसला किया है।

‘शूटर दादी’ चंद्रा तोमर की कोरोना ने ले ली जान, मेरठ के अस्पताल में चल रहा था इलाज

फिल्मों में देशभक्ति के गुर सिखाने वाले जॉन अब्राहम ने अब असल जिंदगी में देश के लोगों के प्रति अपनी निष्ठा का प्रमाण दिया। जॉन ने ट्वीट कर बताया कि देश के नागरिकों की समस्या को देखते हुए वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सामाजिक संस्थानों को सौंपेंगे जो जरुरतमंदों की सहायताकर्ता से मिलाने का काम करेंगे।

DRDO के कोविड अस्पताल पहुंचे CM योगी, चिकित्सकीय प्रबन्धन की ली जानकारी

जॉन ने कहा कि वो जो भी कंटेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करेंगे जो मुख्यरूप से लोगों की मदद करने के उद्देश्य से किये जाएंगे। ये समय है अपनों की मदद करने का और मानवता का साथ देने का ताकि हम इस संकट की घड़ी से उबर सकें। बात करें फिल्मों की तो जॉन जल्द ही फिल्म ‘अटैक’ और ‘एक विलन 2’ में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button