Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम ठगी करने वाला जालसाज को पुलिस ने दबोचा

लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को अमीनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर तमाम लोगों से जालसाजी की है।

थाना प्रभारी अमीनाबाद ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा।

इस पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम मछैला रेउना घाटमपुर कानपुर निवासी भीमराव उर्फ सिद्घान्त बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित शातिर किस्म का जालसाज है।

पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी जावेद की मौत पर एसपी ने की मजिस्ट्रीयल जांच की मांग

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत भवन निर्माण व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों का फंसाता है। योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने आरोपित उनसे पैसे ऐंठता है।

पिछले कई वर्षों में आरोपित तमाम लोगों से रुपये ऐंठ चुका है। आरोपित के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Related Articles

Back to top button