Main Sliderउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच फायरिंग, तीन घायल

प्रतापगढ़ के सागर जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गईं। जबकि दो अन्य को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया।

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस पर मौजूद है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस अधीक्षक तुसार तोमर ने बताया कि बुधवार को दिन में लागभग बारह बजे थाना रानीगंज पुलिस को ग्राम चकसारा में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की गयी।

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली, आधा दर्जन लोग घायल

जहां प्रथम पक्ष के कियाम अहमद पुत्र वसीर अहमद निवासी चकसारा थाना रानीगंज व दूसरे पक्ष के जफरुल्ला पुत्र नवाबअली निवासी चकसारा थाना रानीगंज के बीच चुनावी रंजीश के कारण विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान फायरिंग हो गयी।

मारपीट और फायरिंग में प्रथम पक्ष में कियाम अहमद को गोली लगी है जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के जफरुल्ला व आरिफ अली को लाठी-डण्डों से चोटें आयीं हैं, दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी रानीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button