Main Sliderक्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा छेड़खानी का आरोप, पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सातवें चरण के चुनाव से पहले एकबार फिर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ है।

शनिवार रात मानिकतला इलाके के मुरारीपुकुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से छेड़खानी का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

बताया जाता है कि मानिकपुर बाजार में फल खरीदने के लिए तृणमूल कांग्रेस की दो महिला कार्यकर्ता गई थीं। आरोप है कि फल विक्रेता और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। दावा है कि ऐसा करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं।

मुफ्त वैक्सीन का कार्यक्रम जारी रहेगा : पीएम मोदी

जिसके बाद तृणमूल कार्यकर्ता एकजुट होकर उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे थे। उसी समय थाने के सामने भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए। आरोप है कि पुलिस के सामने ही तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जिसके बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

इसके बाद देर रात तक पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। रविवार को भी क्षेत्र में तनाव का माहौल है। संभावित संघर्ष को टालने के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button