• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोस बटलर की तूफानी पारी से टूटा RCB का दिल, 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा राजस्थान

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, खेल
0
rajasthan royals

rajasthan royals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा (22 रन पर तीन विकेट) और ओबेद मकॉए (23 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (नाबाद 106) की बेहतरीन शतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एकतरफा अंदाज में 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 14 साल के लम्बे अंतराल के बाद आईपीएल के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया।

बेंगलुरु ने आईपीएल के क्वालीफायर दो में 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाये लेकिन राजस्थान ने 18.1ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान ने 2008 में पहले आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। उसके बाद से अब जाकर 2022 में राजस्थान ने फ़ाइनल में जगह बनायी है। बटलर ने अपना शतक पूरा कर विराट कोहली के 2016 में चार शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 60 गेंदों पर 106 रन में 10 चौके और छह छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक बनाकर विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की और इस सत्र में अपने रनों की संख्या 800 के पार पहुंचा दी।

पहले ओवर में 16 रन ठोकने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों पर 21 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। कप्तान संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। बटलर ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का मारा।राजस्थान का अब 29 मई को होने वाले फ़ाइनल में इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा।

शाहरुख के लाडले को बड़ी राहत, क्रूज ड्रग्स केस में NCB से मिली क्लीन चिट

इससे पहले बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ने एक बार फिर महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 42 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाये । कप्तान फ़ाफ़ डुप्लेसी ने 25 और ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन बनाये। विराट कोहली ने निराश किया और सात रन बनाकर आउट हो गए।

प्रसिद्ध कृष्णा ने विराट कोहली को फंसाया अपने जाल में, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर, कोहली खड़े खड़े उसे ऑफ साइड पर खेलना चाहते थे। अतिरिक्त उछाल के कारण चकमा खा गए, बाहरी किनारा लेकर गेंद गई विकेटकीपर सैमसन के दायीं तरफ जिन्होंने आसान कैच को पूरा किया। कोहली थर्ड मैन पर खेलने को देख रहे थे लेकिन अब मैदान के बाहर जाकर मैच देखना होगा।

डुप्लेसी और रजत पाटीदार ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े लेकिन ओबेद मकाय ने डुप्लेसी का विकेट झटक लिया। कैच रविचंद्रन अश्विन ने लपक लिया शॉर्ट थर्ड मैन पर। लेंथ गेंद थी बाहर जा रही थी, ओवर द विेकट फेंका था मेकॉए ने। फाफ रूम बनाकर कवर के ऊपर से खेलने गए लेकिन गेंद ने किनारा ले लिया फाफ के बल्ले का। आख़िरकार राजस्थान के खेमे में जोश भर गया जबकि फाफ काफी निराश होकर पवेलियन का रुख करते हुए। फाफ ने 27 गेंदों पर 25 रन में तीन चौके लगाए।

पहली बार हिन्दी उपन्यास को बुकर प्राइज, यूपी की गीतांजलि श्री को मिला सम्मान

ट्रेंट बोल्ट ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर राजस्थान को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। गेंद उतनी अच्छी नहीं थी लेकिन बोल्ट ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर लिया। बैकऑफ द लेंथ गेंद थी, लेग स्टंप पर, जिसे मैक्सवेल ने पुल कर दिया था लॉन्ग लेग की तरफ। मकॉए ने आगे गोता लगाते हुए गेंद को लपक लिया एकदम ज़मीन के पास, स्लोअर गेंद की थी बोल्ट ने, जिस वजह से मैक्सवेल को उतनी ताकत नहीं मिली गेंद पर। मैक्सवेल ने 13 गेंदों पर 24 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए।

अश्विन ने शानदार अंदाज में खेल रहे रजत पाटीदार को आउट कर राजस्थान के खेमे में ख़ुशी का माहौल भर दिया। अश्विन की गुड लेंथ की गेंद थी, कैरम गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर, पाटीदार ने प्रहार किया फ्रंटफुट पर आकर, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर बटलर ने पैरों पर थोड़ा उठते हुए गेंद को लपक लिया सीमारेखा के बिल्कुल पास। पाटीदार ने 42 गेंदों पर 58 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

मकॉए ने महिपाल लोमरोर (8)को आउट कर राजस्थान को एक और कामयाबी दिलाई। लोमरोर ने कट किया था छोटी गेंद पर, चौथे स्टंप से, गेंद हवा में उछली, और चली गयी बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े अश्विन के पास। स्लोअर गेंद की थी महिपाल को मकॉए ने दूसरा कैच लपका है अश्विन ने।

प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक और अगली गेंद पर वनिंदु हसरंगा को पवेलियन भेज दिया। कार्तिक ने छह रन बनाये जबकि हसरंगा का खाता नहीं खुला। शाहबाज अहमद आठ गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

Tags: IPLipl 2022ipl finalrajasthan royals
Previous Post

अब सीएम योगी बदलेंगे अखिलेश के इटावा की सूरत और सीरत

Next Post

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइकें बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
Arrested

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइकें बरामद

यह भी पढ़ें

kalyan singh

कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत, हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे CM योगी

04/07/2021
Video streaming platform Netflix will soon enter the video gaming market

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स जल्द ही वीडियो गेमिंग बाजार में एंट्री करेगा

24/05/2021
Savin Bansal

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

07/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version