• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत, हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे CM योगी

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
kalyan singh

CM Yogi reached the hospital to take care of Kalyan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार शाम को ब्रेन स्ट्रोक और फिर माइनर हार्ट अटैक आने पर उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया है। पूर्व सीएम की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे थे। यहां कल्याण सिंह सीएम योगी को नहीं पहचान पाए। डॉक्टर्स के मुताबिक, पूर्व सीएम के सोचने और समझने की क्षमता कमजोर हो गई है।

सीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए

लोहिया हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम ने बताया कि 27 जून को पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच शनिवार रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया फिर माइनर अटैक भी हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत, राम मनोहर लोहिया में हुए एड्मिट

उनकी सोचने समझने की क्षमता फिलहाल कमजोर हो गई है। और वह लोगों को पहचान भी नही पा रहे है। सीएम से बातचीत के दौरान भी वह उन्हें पहचान नही सके। सीएम योगी ने उनसे हाल-चाल पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। कल्याण सिंह सीएम के सवालों को भी नहीं समझ पा रहे थे। फिर मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

लंबे समय से है बीमार

कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था। तब खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा मिला था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि क्रिएटिनिन लेवल में बढ़ोत्तरी हुई है, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

कल्याण सिंह का राजनीतिक सफर

कल्याण सिंह पहली बार कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शामिल रहे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर खासे चर्चा में रहे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाबरी विध्वंस मामले में वह सीबीआई की जांच का सामना कर चुके हैं। हालांकि बाद में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था।

राजस्थान और हिमाचल के रह चुके हैं राज्यपाल

कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वे 4 सितंबर 2014 से 8 सितंबर 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल थे। इसके बाद जनवरी 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। उन्होंने 12 अगस्त 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था।

Tags: kalyan singhkalyan singh familyKalyan singh up cmLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUP governmentYogi Adityanath
Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर, युवाओं को मिलेगा रोजगार : योगी

Next Post

‘दो बच्चे ही अच्छे’ का संदेश घर-घर पहुंचाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
yogi

'दो बच्चे ही अच्छे' का संदेश घर-घर पहुंचाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Gang Rape

पत्नी ने पति और उसके दोस्तों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

19/04/2023
massive fire

स्पंज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक

06/03/2022
Rahul Gandhi

‘अपनों के खोने का दर्द मैं समझ सकता हूं..’, हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

05/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version