• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

188 दिन के बाद आज से होंगे ताज के दीदार, करना होगा नियमों का पालन

Desk by Desk
21/09/2020
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा स्थित ताजमहल सोमवार से पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाएगा। लोग मोहब्बत की नायाब इमारत कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार कर पाएंगे। ताजमहल में एंट्री के दौरान पर्यटकों को मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करना होगा।

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल को 17 मार्च से बंद कर दिया था। अब 21 सितंबर, सोमवार से ताजमहल को खोलने का निर्णय लिया गया है। कुल 188 दिन बाद ताजमहल फिर से खोला जा रहा है।

यूपी में कल से नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बढ़ते कोरोना केस के चलते सरकार ने लिया फैसला

ताज भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को संक्रमण का खतरा ना हो, इसके लिए ताजमहल में नई व्यवस्था भी बनाई गई है। इस व्यवस्था के तहत अब ताजमहल में 1 दिन में 5000 सैलानियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो शिफ्ट बनाई गई है। पहली शिफ्ट में ढाई हजार सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि शेष ढाई हजार सैलानियों को दूसरी शिफ्ट में ताजमहल के अंदर प्रवेश मिलेगा।

Agra: Thermal screening of visitors being done at Taj Mahal, as the monument reopens for public from today. pic.twitter.com/YqHR94eub8

— ANI UP (@ANINewsUP) September 21, 2020

ताजमहल को खोलने को लेकर तैयारियां पूरी हैं। पुलिस प्रशासन और एएसआई भी चौकन्ने हैं। एसपी सिटी आगरा का कहना है कि सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ताजमहल परिसर में ग्रुप फोटोग्राफी पर मनाही रहेगी।

अलीगढ़ : थाने के अंदर विस्फोट के बाद लगी आग, मचा हड़कंप

यह भी बताया गया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) द्वारा पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश देने से पूर्व स्पर्श मुक्त सुरक्षा जांच की जाएगी. जरूरत महसूस होने पर ही हाथों से छूकर पर्यटकों की सुरक्षा जांच की जाएगी। टिकट विंडो बंद रहेंगी। प्रवेश ऑनलाइन टिकट से ही होगा। पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल पैमेंट से करने होंगे।

Tags: 24ghante online.comagra newsLatest Uttar Pradesh News in HindiTaj Mahal to be opened from todayTaj Mahal to be visitedTaj Mahal's new guideline releasedआज से खुलेगा ताज महलताज महल की नई गाइडलाइन जारीहोंगे ताज महल के दर्शन
Previous Post

जानें पुराणों में अधिकमास को लेकर यह पौराणिक कथा

Next Post

दोस्ती करते वक्त मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ख्याल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

दोस्ती करते वक्त मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ख्याल

यह भी पढ़ें

Sharadiya Navratri

इस दिन से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्रि पर्व, इससे होगा माता रानी का आगमन

27/09/2024
64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद

आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद

09/12/2020
Case Filed

पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज डालने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version