• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीन का हो एक रेट, सेना हाथ में ले ऑक्सीजन प्लांट : केजरीवाल

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की राजधानी दिल्‍ली समेत पूरे देश में कोरोना काल में ऑक्‍सीजन की कमी को लेकर हाहाकार की स्थिति मची हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अत्‍यधिक कोरोना वाले राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और अन्‍य स्‍टेकहोल्‍डर के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की है।

इस मीटिंग में भी ऑक्‍सीजन की कमी का मुद्दा उठा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में पूछा कि अगर दिल्‍ली के लिए आ रहे ऑक्‍सीजन टैंकर कोई रोक ले तो मुझे केंद्र सरकार में किनसे बात करनी चाहिए? बता दें कि दिल्‍ली आ रहे ऑक्‍सीजन टैंकर को हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में रोके जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने तीन मांगें भी रखीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बैठक में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन की बहुत ज्‍यादा कमी है। साथ ही सवाल भी उठाया कि यदि ऑक्‍सीजन प्‍लांट न हो तो क्‍या दिल्‍ली के लोगों को ऑक्‍सीजन नहीं मिलेगी? पिछले कुछ दिनों में दिल्‍ली के कई बड़े अस्‍पतालों ने ऑक्‍सीजन की कमी को लेकर सरकार को अलर्ट किया है। कई हॉस्पिटल्‍स में तो ऑक्‍सीजन की कमी से हालात बेहद नाजुक हो गए। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ऑक्‍सीजन की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

बसपा के पूर्व मंत्री नारायण सिंह और बेटी का कोरोना से निधन, दो दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत

पीएम के साथ बैठक में सीएम केजरीवाल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत इंडियन रेलवे से कभी बात ही नहीं की है। बता दें कि कई राज्‍यों में ट्रेनों के जरिये ऑक्‍सीजन पहुंचाया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के साथ बैठक में कहा, ‘वैक्सीन का वन नेशन, वन रेट होना चाहिए। एक ही देश में वैक्सीन के दो रेट कैसे हो सकते हैं? केंद्र सरकार और राज्य सरकार को एक ही रेट पर वैक्सीन मिले। हर जान हमारे लिए कीमती है। हमें यह एहसास हर भारतीय को कराना होगा। सबको दवाई, वैक्सीन और ऑक्सीजन बिना किसी विवाद और रुकावट के मिलना चाहिए। कोरोना के खिलाफ एक नेशनल प्लान हो तो हम सब मिलकर काम करेंगे।’ ऑक्‍सीजन एक्‍सप्रेस चलाने की मांग पर प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को बीच में रोकते हुए कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ऑलरेडी चल रही है।

पीपा पुल से गंगा में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 8 शव बरामद, कई लापता

केजरीवाल ने कहा, ‘एक नेशनल प्लान बनना चाहिए। इसके तहत देश के सभी ऑक्सीजन प्लांट को आर्मी के जरिए सरकार टेकओवर करे। हर ट्रक के साथ आर्मी का एस्‍कॉर्ट व्हीकल रहेगा तो कोई उसे नहीं रोक पाएगा। 100 टन ऑक्सीजन ओडिशा, बंगाल से आनी है। हम इसे हवाई मार्ग से लाने की कोशिश कर रहे हैं।’

Tags: Arvind Kejriwalhigh level meetingNational newspm modi
Previous Post

अजय देवगन ने यशराज बैनर की बड़ी फिल्म को ठुकराया

Next Post

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, देसी तमंचा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post
gangster arrested

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, देसी तमंचा बरामद

यह भी पढ़ें

पति की दरिंदगी

पति की दरिंदगी, 6 महीने से पत्नी को जंजीरों से बांधकर रखा, बाथरूम तक जाने नहीं दिया

25/08/2020
Aryan Khan

शाहरुख के लाडले को बड़ी राहत, क्रूज ड्रग्स केस में NCB से मिली क्लीन चिट

27/05/2022
CM Yogi

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

27/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version