• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में बालों की ऐसे करें देखभाल

Writer D by Writer D
03/12/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जिसमें महिलाओं को सबसे ज्यादा चिंता अपने बालों (Hair) की होती हैं। इस मौसम में चलने वाली ठंडी हवाएं बालों को रुखे, बेजान व जड़ों से कमजोर बनाने के साथ ही कई समस्याएं पैदा करती हैं। ऐसे में ठंड के इन दिनों में अपने बालों की सही देखभाल के लिए आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर पर बने कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) और तेल से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को पोषित करते हुए सुंदर, घने, लंबे, काले, मुलायम व शाइनी बना सकेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में…

मजबूत बालों (Strong Hair) के लिए एलोवेरा मास्क

इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच जैतून और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। मिश्रण को ब्लेंड करके स्कैल्प से लेकर पूरे बालों पर लगाएं। फिर 30 मिनट तक बालों में शॉवर कैप पहन लें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल जड़ों से मजबूत, घने, मुलायम व शाइनी होंगे।

शाइनी बालों (Shiny Hair) के लिए आंवला ऑयल

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए आंवला हेयर ऑयल बना सकती हैं। इसके लिए सरसों तेल में सूखे आंवला के टुकडडे डालकर थोड़ी देर पकाएं। बाद में तेल को बोतल में भरकर रख लें। तैयार तेल को गुनगुना करके स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होकर बालों में नमी बरकरार रहेगी। बालों की फ्रिजीनेस दूर होगी और ये सुंदर, घने और शाइनी नजर आएंगे

हेयर फॉल (Hair Fall) के लिए मेथी दाना हेयर मास्क

अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो मेथी दाना हेयर मास्क लगाएं। इसके लिए 2 चम्मच मेथी दाना को रातभर 1 गिलास पानी में भिगोएं। सुबह मिक्सी में मेथी दाना और जरूरत अनुसार पानी डालकर पीस लें। तैयार पेस्ट में कुछ बूंदें सरसों या नारियल तेल की मिलाकर मसाज करते हुए स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू व गुनगुने पानी से बालों को धो लें।


बालों के झड़ने के लिए गुड़हल का तेल

इसे बनाने के लिए हिबिस्कस के फूल, मेथी दाना, करी पत्ता को मिक्सी में पीस लें। अब इसमें जैतून तेल मिलाकर दोबारा ब्लैंड करें। अब इसे हल्का गर्म करें। फिर ठंडा होने के लिए अलग रख दें। बाद में इसे एयर टाइट बोतल में भरकर रख लें। सबसे पहले तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं। 30-60 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इससे आपके बाल जड़ों से मजबूत होंगे। बालों का झड़ना, डैंड्रफ, सफेद बाल आदि की समस्या दूर होकर बाल लंबे, काले, घने, मुलायम व शाइनी नजर आएंगे।

डैंड्रफ दूर करने के लिए दही-नींबू हेयर मास्क

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या ज्यादा सताती है। इससे बचने के लिए आप दही-नींबू हेयर मास्क लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे रूसी की समस्या दूर होगी और बालों में नमी बरकरार रहने में मदद मिलेगी।

Tags: beauty hacksBeauty tipshome made hair maskswinter hair care masks
Previous Post

हरा धनिया करेगा इस बड़ी बीमारी को खत्म, ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

पौष महीने में इस बात का रखें ध्यान, करें ये खास काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Lord Vishnu
धर्म

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

13/08/2026
Next Post
Paush Month

पौष महीने में इस बात का रखें ध्यान, करें ये खास काम

यह भी पढ़ें

Shab-e-Baraat

2025 में शब-ए-बारात कब है, जानें इसका महत्व

14/02/2025
Tapsee pannu

तापसी पन्नू ने शुरू की लूप लपेटा और रश्मि रॉकेट के लिए डाइटिंग

08/11/2020
Hands

खूबसूरती छीन लेती है झाइयां, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर

20/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version