• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉनसून में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Writer D by Writer D
11/08/2025
in फैशन/शैली
0
Glowing Skin

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश के मौसम (Rainy Season) में वातावरण में नमी होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। इस मौसम में त्वचा (Skin) सम्बंधी रोग, संक्रमण और जलन आदि का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान हवा में मौजूद नमीं शरीर में मोश्चर के स्त्राव को बढ़ाती है। जिसकी वजह से त्वचा और तेलीय हो जाती है। जिसकी वजह से धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण आसानी से चिपक जाते हैं और स्किन (Skin) प्रोब्लम्स बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके ले कुछ ऐसे आसान घरलू नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में अपनी त्वचा (Skin Care) का पूरा ख्याल रख सकती हैं…

– चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। रोजाना कच्चे दूध की मदद से चेहरे को साफ करें। कच्चा दूध स्किन को क्लींज करने के साथ ही उसे मॉइस्चराइज भी करता है। आप कच्चे दूध को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें।

– बारिश के मौसम में कम से कम 3 बार अपने चेहरे की सफाई करें। इससे अतिरिक्त नमी और जमी हुई गंदगी हट जाती है।

– ऑयली स्किन पिंपल्स का कारण बनती है। ऐसे में त्वचा पर गुलाब जल को लगाना फायदेमंद रहता है। आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्‌टी और चंदन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा नियमित करने से त्वचा ग्लो करने लगेगी और पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाएगी।

– स्किन की टोनिंग करने के लिए आप चेहरे पर रोज गुलाबजल लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन हमेशा खूबसूरत बनी रहेगी।

– स्किन पर चमक बनाए रखने के लिए आप खीरे के रस में दो चम्मच मिल्क पाउडर और एक अंडे की सफेदी मिलाकर लगा सकती है। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट धो लें। ये बढ़ती उम्र के संकेतों को भी रोकता है।

– मानसून में ऑयली स्किन के लिए नींबू का रस भी लगाना फायेदेमंद रहता है। एक टेबल स्पून गुलाब जल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर रूई से चेहरे पर लगाएं। स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा, चेहरा चिपचिपा नहीं दिखेगा और स्किन सुंदर हो जाएगी।

– स्किन को चिपचिपाहट और मुहांसों से दूर रखने के लिए एक टीस्पून शहद में एक टीस्पून ऑरेंज जूस मिला लें। इसमें एक छोटा चम्मच ओट्स और गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें । ये पैक मिनटों में चेहरे की रंगत निखारता है।

– स्किन को चिपचिपाहट और इंफेक्शन से बचाने के लिए नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी भी मिला सकती हैं। इसी तरह आप नहाने के पानी में गुलाब जल या पुदीने की पत्तियों को मसल कर मिला सकती हैं।

– बारिश के दिनों में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेट होती है और चेहरे पर चमक आती है। रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण अधिक पसीना होता है। इसके कारण स्किन सुस्त पड़ जाती है। पानी त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है।

– बारिश के दिनों में दिन में तकरीबन दो-तीन बार हल्का क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए ताकि स्किन के छिद्र बंद न हों। इसके अलावा, प्योर ओटमील स्क्रब और पपीते का गूदा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

– बारिश के दिनों में नैचरल टोनर्स का इस्तेमाल करें, जैसे कि ग्रीन टी, नींबू और खीरा। टोनिंग से स्किन में मौजूद थोड़ी बहुत गंदगी भी बाहर निकल जाएगी और स्किन ड्राई भी नहीं होगी।

– चेहरे पर रात को सोने से पहले जैतून के तेल से पांच मिनट तक मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और चेहरे में कसावट आती है।

Tags: barish ke dino me tvacha ka dhyanbeautyBeauty tipshome remedies for skin caremonsoon skin caremonsoon skin care tipsskin beautySkin Care Tipsskin problem treatment
Previous Post

हर दिशा के स्वामी होते हैं अलग-अलग देवी-देवता, जानें किस ओर करें किसकी पूजा

Next Post

बालों को खराब कर सकता हैं मॉनसून, इस तरह करें इनकी देखभाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: दिल्ली से लखनऊ तक, जानें किस शहर में कितने बजे होगा सूर्योदय

28/10/2026
धर्म

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

28/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में कुछ छूट न जाए! नोट करें पूरी लिस्ट

28/10/2026
Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Next Post
Hair

बालों को खराब कर सकता हैं मॉनसून, इस तरह करें इनकी देखभाल

यह भी पढ़ें

ICMR

ICMR का बड़ा ऐलान : ​प्लाज्मा थेरेपी को जल्द किया जा सकता है बंद

21/10/2020
Patanjali

बाबा रामदेव के खिलाफ IMA ने खोला मोर्चा, भेजा एक हजार करोड़ मानहानि का नोटिस

26/05/2021
Akhilesh Yadav

बुलडोजर लेकर अन्याय कर रही प्रदेश सरकार: अखिलेश यादव

06/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version