• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेजान बाल बनेंगे चमकदार, ट्राई करें ये नुस्खे

Writer D by Writer D
19/02/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत बालों (Hair)  की चाहत भला किसे नहीं होती! बाल खूबसूरत हों तो व्यक्ति की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं और यदि यही बाल बेजान और चमकहीन हों तो सुंदरता पर दाग लग जाता है। आप चाहे अपने चेहरे और स्किन की चाहे जितनी भी देखभाल कर लें, यदि आप अपने बालों की देखभाल सही तरीके से नहीं करते हैं तो अपनी स्किन की देखभाल का कोई खास फ़ायदा नहीं।

लंबे और रेशमी बाल (Hair)  कोई सपना नहीं, आप थोड़ी सी मेहनत कर इन्हे पा सकते है। इसके लिए हमें कुछ ऐसे उपायों को अपनाने की ज़रूरत है जो हैं बिल्कुल आसान और उनके लिए हमारी जेब से भी कुछ ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। हम दादी- नानी मां के बताए कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर भी अपने बालों को सिल्की और लंबा बना सकते हैं। इसके साथ ही सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल और अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन लाने की ज़रूरत है। बालों (Hair)  को सिल्की और लंबा करने के घरेलू उपाय आजमाकर आप अपने बालों में जान ला सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे आपके किचन में ही छिपे हुए हैं, बस ज़रूरत है इन्हें इस्तेमाल में लाने की। और ये घरेलू उपचार लंबे समय तक के लिए आपके बालों (Hair)  को स्वस्थ भी रखेंगे।

दही

दही में व्याप्त प्रोबायोटिक हेयर फ़ॉलिकल्स को मजबूत करता है और बालों (Hair)  के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दही के इस्तेमाल से बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं और रुसी का भी खात्मा होता है

अंडे

अंडा प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत है और बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।अंडे में मौजूद पेप्टाइड्स बालों के विकास में मदद कर सकता है। साथ ही हेयर फॉलिकल्स को भी बेहतर करता है। इसके अलावा, अंड में विटामिन-ए, ई और डी बालों का झड़ना बंद कर उन्हें लंबा, घना और सिल्की बनाते हैं। अगर यह कहा जाए कि अंडा प्राकृतिक कंडीशनर है, तो गलत नहीं होगा । बालों को लंबा व सिल्की बनाने के लिए अंडे को घरेलू टिप्स के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।

जैतून तेल से मालिश

गर्म तेल से सिर व बालों की मालिश करने से बालों के रोम छिद्रों को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही मालिश के जरिए रक्त का संचार भी बेहतर होता है। मालिश के जरिए तेल बालों की गहराई तक जाकर उन्हें कंडीशन करते हैं, जिससे बाल मुलायम व सिल्की नजर आते हैं। जैतून के तेल में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसे कई गुण मौजूद होते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

सिल्की हेयर के लिए एप्पल साइडर विनेगर भी स्कैल्प और बालों को पोषण देने का एक शानदार तरीका है।एप्पल साइडर विनेगर से रूसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी दूर होते हैं। एक कप पानी के साथ एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करें और शैम्पू के बाद कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें और फिर हेडवॉश कर दें।एप्पल साइडर विनेगर के यूज से बालों में अच्छी चमक आती है और अच्छा नरिशमेंट भी मिलता है।

एलो वेरा

हमारे बालों (Hair)  के लिए एलो वेरा बहुत लाभदायक है। एलो वेरा में एंटी- सेप्टिक और एंटी- फंगल गुण होते हैं, जो बालों को रुसी से बचाने के साथ ही सिल्की भी करते हैं। इसमें व्याप्त अमीनो एसिड और प्रोटोयोलितिक एन्जाइम बाल के जड़ों को मजबूत करते हैं और इस तरह से बालों का गिरना कम होता है और बालों की लंबाई भी बढ़ती है।

मेथी

मेथी के दानों में एस्ट्रोजन हॉर्मोन पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। साथ ही इनमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत करता है और उनकी खोई हुई चमक लौटाता है । मेथी में मौजूद एस्ट्रोजन हॉर्मोन रजोनिवृत्ति के दौरान बाल झड़ने की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकता है।

Tags: hair careHair tipslong hairShiny hairtips for hair
Previous Post

नाश्ते में बनाएं ये चटपटी डिश, सेहत और स्वाद दोनों में बेहतर

Next Post

इस डिश से बनाएं अपना विकेंड चटपटा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
chinese bhel

इस डिश से बनाएं अपना विकेंड चटपटा

यह भी पढ़ें

neeraj singh

BJP नेता नीरज सिंह को फिक्की ने उप्र चैप्टर का चेयरमैन किया नियुक्त

28/08/2021
एयर इंडिया विमान हादसा

केरल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि, उड्डयन मंत्री कोझिकोड के लिए रवाना

08/08/2020
CM Yogi

सीएम योगी के खिलाफ बार-बार दाखिल की याचिका, HC ने लगाया एक लाख का जुर्माना

23/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version