• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
liver

liver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वस्थ रहने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में अनेक महत्वपूर्ण शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है और शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। यह खाना पचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके अलावा लिवर न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि यह पोषक तत्वों के संचयन में भी सहायक है। चूंकि लिवर हमारे शरीर की बहुत सारी जरूरतों को पूरा करता है, इसलिए इसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि आखिर किन चीजों के सेवन से लिवर को साफ स्वस्थ बनाया जा सकता है।

लहसुन

लहसुन को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह लिवर को साफ रखने में भी मदद करता है। दरअसल, यह लिवर में मौजूद उन एंजाइम्स को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ रखने में सहायक हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसलिए 2-3 लहसुन की कलियों का रोजाना सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।

नींबू

नींबू को भी लिवर को साफ करने में मददगार माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद डी-लिमोनेने नामक तत्व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय कर देता है, जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन-सी भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सही करके इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आप नियमित रूप से नींबू पानी या उसमें शहद डालकर उसका सेवन करें। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

हल्दी

हल्दी को भी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है और साथ ही लिवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को भी पुनर्जीवित करने में मदद करती है। इसके लिए आप 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी में मिलाएं और उसे उबालकर दिन में दो बार पीएं। इससे लिवर को साफ रखने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

सेब

रोजाना एक सेब का सेवन लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। दरअसल, यह पेक्टिन का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन प्रणाली और कोलेस्ट्रॉल से विषाक्त पदार्थों को निकाल कर लिवर को साफ करने में मदद करता है।

Tags: food that cleanse liverHealthhealthy liver dietliver clean dietliver clean kaise kareliver clean karne ke upayliver cleanse foodलिवर को कैसे साफ रखेंलिवर को साफ करने के उपायलिवर को साफ कैसे करेंलिवर को साफ रखने के उपायलिवर स्वस्थ रखने के उपायस्वस्थ लिवर के उपाय
Previous Post

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है पोषक तत्वों से भरपूर मैंगोस्टीन

Next Post

जामुन के बीज का सेवन इन समस्याओं से दिला सकता है मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
jamun

जामुन के बीज का सेवन इन समस्याओं से दिला सकता है मुक्ति

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Naimisharanya

अयोध्या की तर्ज पर नैमिषारण्य को भी विकसित कर रही योगी सरकार

17/04/2025

सागर हत्याकांड: जूनियर पहलवान अरेस्ट, छत्रसाल स्टेडियम में सुशील संग था मौजूद

27/06/2021
kamya panjabi- sanjay dutt

काम्या पंजाबी ने संजय दत्त के लिए जलायी अखंड ज्योत

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version