• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एग्जाम पेपर में मार्किंग के दौरान भिड़े तालिबान के मंत्री, हाथापाई में एक का टूटा हाथ

Writer D by Writer D
24/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Taliban

Taliban

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। हिंसा और बंदूकों के बल पर सत्ता पर काबिज हुआ तालिबान (Taliban) सहमति और शांति जैसे शब्दों से नावाकिफ है। इसकी बानगी दो तालिबानी नेताओं के बीच मारपीट के तौर पर सामने आई है।

खबर के मुताबिक, तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री शेख नेदा (Shaikh Nanda) और स्वतंत्र परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शेख बाकी हक्कानी के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि परीक्षा पत्रों की मार्किंग को लेकर यह विवाद हुआ था, जिसमें शेख नेदा का हाथ टूट गया। इस बारे में स्थानीय पत्रकार बिलाल सरवारी ने ट्वीट कर लिखा कि कैबिनेट लेवल की मीटिंग में हाथापाई आम होती जा रही है।

पत्रकार के ट्वीट के मुताबिक, ‘तालिबान (Taliban) के उच्च शिक्षा मंत्री शेख नेदा और स्वतंत्र परीक्षा बोर्ड के चेयरमैन शेख बाकी हक्कानी बोर्ड के परीक्षा पत्रों की मार्किंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। इसमें शेख नेदा का हाथ टूट गया।’ दोनों नेताओं के बीच हाथापाई यह साफ दिखाती है कि तालिबानी नेताओं में आम सहमति और समन्वय की कमी है।

हिंसात्मक तरीके से सत्ता हथियाने वाले तालिबान को ये भान ही नहीं है कि सरकार और सत्ता चलाने के लिए बातचीत जैसी आसान व्यवस्था भी हो सकती है। तालिबानी शासन और सरकार अभी तक एक व्यवस्थागत ढांचा नहीं बना सकी है, लिहाजा ऐसे झगड़े आए दिन देखने को मिलते हैं।

दो राज्यों की डोली धरती, इतनी रही भूकंप के झटकों की तीव्रता

तालिबान (Taliban) अपनी क्रूर रणनीति के लिए जाना जाता है और यह घटना साफ दिखाती है कि उनके पास विवादों को हल करने के लिए हिंसा ही एकमात्र रास्ता है। इस प्रकरण से यह भी सवाल उठता है कि क्या तालिबान अपने वतन में शिक्षा जैसे जरूरी मुद्दे पर गंभीर है? बहरहाल इस घटना से यह बाहर आ गया है कि तालिबान के भीतर आपसी संघर्ष हो रहा है।

Tags: # world newsinternational Newskabul newsTaliban
Previous Post

दो राज्यों की डोली धरती, इतनी रही भूकंप के झटकों की तीव्रता

Next Post

प्रदेश में मिले कोरोना के 24 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 134

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
corona

प्रदेश में मिले कोरोना के 24 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 134

यह भी पढ़ें

suspended

जौनपुर : फरियादी को पीटने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

26/08/2020
Bihar showed sluggishness in distributing quota ration, UP distributed 96 percent

कोटे का राशन बांटने में बिहार ने दिखाई सुस्ती, यूपी ने बांटा 96 फीसदी

02/09/2020
Varanasi will get a new year gift today

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को आज मिलेगा नये साल का तोहफा

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version