• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन…’, PM मोदी ने AAP पर कसा तंज

Writer D by Writer D
03/01/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत झुग्गी वासियों को अपने घर की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार के लाभार्थियों को उनके नाम के घरों की चाबियां सौंपी। यहां 1675 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। जिस जगह पर ही पहले झुग्गियां हुआ करती थीं, वहीं फ्लैट बनाए गए हैं। इन फ्लैट्स को ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट’ नाम दिया गया है।

इन फ्लैट्स का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से पुनर्वास परियोजना के तहत किया गया है। इस परियोजना का मकसद दिल्ली में झुग्गीवासियों के जीवन स्तर को सुधारना और उन्हें उचित सुख-सुविधाएं प्रदान करना है।

पीएम मोदी ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II के साथ द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वर्चुअली नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि साल 2025 में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा यह साल बड़े परिवर्तन और विकास के नए लक्ष्य हासिल करने वाला होगा। पीएम ने कहा कि यह वर्ष देश के अंदर हर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ दुनिया में भी भारत की छवि मजबूत करने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां झुग्गी वहां अपना घर की परियोजना उसी इरादे की नई शुरुआत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,’चाहता तो मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मेरा सपना था कि मेरे देशवासियों को घर मिले। आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का घर बनेगा, पक्का घर मिलेगा। आने वाले दिनों में 3000 फ्लैट और सौंपे जाएंगे।’

लाभार्थियों से भी की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट्स के अंदर जाकर फ्लैट्स को देखा और लाभार्थियों से मुलाकात की। स्वागत संबोधन में एलजी विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की ये पहल ऐतिहासिक है। उन्होंने गरीबों को स्वाभिमान से जीने का आधार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इससे पहले कालका जी में भी ऐसी ही पहल की थी। एलजी ने कहा कि अशोक विहार के अलावा दिल्ली के अनेक इलाकों में भी इस योजना का विस्तार किया जा रहा है।

सुगम यातायात का भी विकास

वहीं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने ना केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में गरीबों को स्वाभिमान से जीने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीबों के निवास के साथ-साथ यातायात एक बड़ी समस्या है। गरीब वर्ग के कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल पर आने जाने में सुविधा हो- इसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी प्रयासरत हैं।

पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर भेजी चादर

आवास के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर रहे हैं। द्वारका में सीबीएसई एकीकृत कार्यालय परिसर के उद्घाटन से शिक्षा क्षेत्र में सुधार होगा और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

Tags: delhi newspm modi
Previous Post

योगी ने 46 आईएएस अफसरों का किया तबादला, संजय प्रसाद की गृह विभाग में वापसी

Next Post

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post
CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

यह भी पढ़ें

bjp in election

असम: बोडोलैंड परिषद चुनाव में भी भाजपा का अच्छा प्रदर्शन

13/12/2020
UP Police Recruitment

परीक्षा में अभ्यर्थियों को आए कोई परेशानी तो इन नंबरों पर करें फोन

30/11/2020
Janmashtami

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

25/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version