• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजशीर घाटी पर कब्जा करने के लिए बढ़े तालिबान के कदम,  देह-ए-सलाह में जुटे लड़ाके

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान  की राजधानी काबुल  में कब्जा करने के साथ ही पूरे देश में अपना राज जमा लिया। अब उसकी नजर पंजशीर घाटी की तरफ है।

पंजशीर प्रांत के ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई है कि तालिबान  पंजशीर घाटी पर हमला करने और कब्जा करने के इरादे से आगे बढ़ गया है। अफगानिस्ता में अभी पंजशीर घाटी ही एक मात्र वह स्थान है जो तालिबान के कब्जे में नहीं है और यहीं से तालिबानी लड़ाकों को चुनौती भी मिल रही है।

पंजशीर के कमांडो के एक जवान ने कहा कि तालिबान अगर पंजशीर घाटी की तरफ आता है और हमला करता है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। हम तालिबानी लड़ाकों से लड़ने के लिए तैयार है। बता दें कि काबुल के उत्तर में बसी पंजशीर घाटी तालिबानी ताकतों का सबसे बड़ा विरोधी गढ़ है। खुद तालिबान इसे लेकर काफी चिंतित है। सोवियत यूनियन से लड़ने वाले अहमद शाह मसूद ने इस घाटी को सबसे पहले अपना गढ़ बनाया था।

तालिबान का आतंक, काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत

तालिबान के राजनीतिक नेतृत्व के एक वरिष्ठ सदस्य ने रूस से कहा है कि वह ‘पंजशीर वैली’ में लड़ाकों से कहे कि वहां स्थिति सामान्य करने के वास्ते तालिबान को एक राजनीतिक समझौते की उम्मीद है। अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री झिरनोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

झिरनोव ने कहा कि तालिबान ने दावा किया है कि वह उक्त क्षेत्र में खून खराबा नहीं चाहता। राजधानी काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर वैली ‘नॉर्दर्न अलायंस’ के कब्जे में है और केवल यही क्षेत्र तालिबान से मुक्त है। ‘नॉर्दर्न अलायंस’ ने वर्ष 2001 में अमेरिकी सेनाओं के साथ मिलकर तालिबान के विरुद्ध युद्ध लड़ा था।

सूत्रों की मानें तो अगर तालिबान पंजशीर की घाटी पर हमला करता है और कब्जा करने की कोशिश करता है तो यहां हजारों की संख्या में मौजूद विरोधी दल इसका कड़ा जवाब दे सकते हैं। बता दें कि पंजशीर घाटी काबुल से महज 125 किमी की दूरी पर स्थित है।

इस घाटी का नाम पांच शेरों के नाम को मिलाकर बनाया गया है। दो दशक पहले भी तालिबान ने इस घाटी पर कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन वह इसमें नाकाम रहा था। लेकिन हर कोई जानता है कि तब हालात दूसरे थे तालिबान पहले से ज्यादा मजबूत हो चुका है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक बार फिर से पंजशीर के जांबाज अपने आप को तालिबान के कब्जे से बचा पाते हैं या नहीं। कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति ने पंजशीर में शरण ली हुई है।

Tags: # world newsafganistaninternational NewsPanjshirtaliban news
Previous Post

बाहुबली मुख्तार का खास गुर्गा गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी में था वांछित

Next Post

सीएम योगी की कलम से: कल्याण सिंह… जिनके लिए श्रीराम पहले थे, सत्ता उसके बाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post

सीएम योगी की कलम से: कल्याण सिंह... जिनके लिए श्रीराम पहले थे, सत्ता उसके बाद

यह भी पढ़ें

Mughlai Pulao

ऐसे बनाएं जायकेदार मुगलई पुलाव

13/07/2025
Big news about Akshay Kumar and Ranveer Kapoor's film

अक्षय कुमार और रणवीर कपूर की फिल्म को लेकर आई बड़ी खबर

22/05/2021
sagar murder case

सुशील कुमार को पुलिस ने दिया एक और झटका, पिस्टल का लाइसेंस किया सस्पेंड

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version