• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘1971 में भारत ने जैसा किया था, वैसा ही होगा’, इस देश ने पाकिस्तान को दी धमकी

Writer D by Writer D
02/01/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Taliban

Taliban threatens Pakistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) है। टीटीपी को लेकर पाकिस्तान के लगातार आक्रामक तेवर के बीच अब कतर में संगठन के एक शीर्ष नेता ने निशाना साधा है

तालिबान (Taliban) के एक अधिकारी अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान (Pakista) को 1971 युद्ध की याद दिला दी है। यासिर ने कहा है कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर हमला करता है तो इससे 1971 की लड़ाई दोहराई जाएगी।

दरअसल यासिर ने पाकिस्तान की गीदड़ भभकी पर उसे आईना दिखाते हुए 16 दिसंबर 1971 की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना को एक और युद्ध हारने से बचने के लिए अफगानिस्तान से दूर रहना चाहिए। पाकिस्तानी सेना को 1971 के युद्ध में भारत के आगे सरेंडर करना पड़ा था।

बता दें कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार का आरोप है कि अफगानिस्तान टीटीपी आतंकवादियों को शरण दे रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी का सफाया करने की भी चेतावनी दी थी।

यासिर ने 16 दिसंबर 1971 की एक तस्वीर ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान के गृहमंत्री जी। यह अफगानिस्तान है, गौरवान्वित सम्राटों की भूमि है। हम पर सैन्य हमले की सोचना भी मत, वरना भारत के सामने जिस तरह हथियार डाले थे। उस शर्मनाक वाकये को दोबारा दोहराया जाएगा।

दलितों का आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर सकती है भाजपा: अखिलेश यादव

दरअसल 16 दिसंबर 1971 की इस तस्वीर में ईस्ट पाकिस्तान के चीफ मार्शल लॉ एडमिनिस्ट्रेशन (अब बांग्लादेश) और पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने सरेंडर दस्तावेजों पर साइन किए थे।

दरअसल तालिबान की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्ला की उस चेतावनी के बाद आया है, जब उन्होंने अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी थी।

कुछ दिन पहले राना सनाउल्लाह ने कहा था कि अगर पाकिस्तान को तालिबान जैसे समूहों से खतरा होता है तो उसके पास अफगानिस्तान में विद्रोहियों के ठिकानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा था कि अगर काबुल में टीटीपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो इस्लामाबाद अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों पर हमला कर सकता है।

Tags: international NewsPakistanTaliban
Previous Post

दलितों का आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर सकती है भाजपा: अखिलेश यादव

Next Post

क्राइम पेट्रोल में दिखाया श्रद्धा हत्याकांड, हंगामे के बाद Sony ने मांगी माफी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
Aftab Poonawala

क्राइम पेट्रोल में दिखाया श्रद्धा हत्याकांड, हंगामे के बाद Sony ने मांगी माफी

यह भी पढ़ें

Massive explosion in Bhiwadi chemical factory

केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

16/02/2026
Shravan Rathore

अस्पताल नहीं दे रहा संगीतकार श्रवण राठौर का पार्थिव शरीर

23/04/2021
CM Yogi

ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का आधार: सीएम योगी

26/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version