• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान की बर्बरता, महिला वॉलीबॉल प्लेयर का सिर किया कलम

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान राज में खेल का भविष्य संकट में आ गया है। तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान की जूनियर महिला वॉलीबॉल टीम की प्लेयर का सिर कलम कर दिया है।

जूनियर महिला नेशनल टीम के कोच ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को इसकी जानकारी दी है। इंटरव्यू में बताया गया है कि महजबीन हकीमी नाम की प्लेयर को अक्टूबर के शुरुआत में तालिबान द्वारा मार दिया गया। किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा क्योंकि तालिबान ने परिजनों को धमकी दी थी।

अफगानिस्तान में जब अशरफ गनी की सरकार थी, उससे पहले महजबीन ने काबुल के लोकल क्लब में हिस्सा लिया था। वह क्लब की स्टार प्लेयर थी, कुछ दिन पहले उनकी लाश की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

टीम के कोच के मुताबिक, अगस्त में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया तब टीम की एक-दो सदस्य ही देश से बाहर निकल पाई थी। महजबीन बाहर निकलने में नाकाम रही थी, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

ग्राहकों को दी जा रही बिल में लिखा था ‘इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन’, सक्रिय हुई खुफिया

तालिबान ने सत्ता में आने के बाद से ही महिलाओं के हक को दबाया है, अफगानिस्तान में हर तरह का खेल संकट से जूझ रहा है। टीम के कोच के मुताबिक, इस वक्त महिला खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है, क्योंकि उन्हें देश छोड़ना पड़ रहा है, वरना छुपकर रहना पड़ रहा है।

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही फीफा ने अफगानिस्तान के कई पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला था। काबुल से इन सभी को कतर ले जाया गया था, ताकि वह सुरक्षित रह पाएं।

तालिबान ने सत्ता में आने के बाद से ही महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे। कॉलेज जाने, लड़कों के साथ पढ़ने, नौकरी पर जाने समेत कई क्षेत्रों में महिलाओं पर प्रतिबंध लगाए गए थे, इन्हीं की तरह किसी तरह के खेल में हिस्सा लेना भी निशाने पर रहा।

Tags: # world newsinternational NewsTaliban
Previous Post

ग्राहकों को दी जा रही बिल में लिखा था ‘इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन’, सक्रिय हुई खुफिया

Next Post

जिले में नदियों ने लिया विकराल रूप, सेना ने संभाला मोर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Next Post

जिले में नदियों ने लिया विकराल रूप, सेना ने संभाला मोर्चा

यह भी पढ़ें

death from hightension wire

चलती बाइक पर गिरा हाइटेंशन तार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

24/02/2021
LG VK Saxena

LG ने की दिल्ली CM आतिशी की जमकर तारीफ, बोले- केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं…

22/11/2024
Hostel

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version