• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु: सिलेंडर के विस्फोट से दीवार ढही, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
सिलेंडर विस्फोट

सिलेंडर विस्फोट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिले के अरनी शहर में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट के कारण दीवार ढहने से दो महिलाओं और एक किशोर (आठ वर्ष) की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस बीच मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान कामाक्षी, उसके पुत्र हेमंत और चंद्रमामल के रूप में की गयी है।

हिमाचल: मनाली के होटल वुड लाइन में लगी आग, लाखों का नुकसान

पुलिस के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट मुक्ता बाई नाम की महिला के घर में हुई जो अपनी बेटी मीरा (15) के साथ रहती है। उसने अपने घर का एक हिस्सा जानकीरमन (40) को दे रखी थी जो अपनी पत्नी कामाक्षी (38) और दो बेटों सुरेश (15) और हेमंत के साथ रहते थे।

गैस के लीक होने से अनभिज्ञ मुक्ता ने बगैर रसोइघर की खिड़की खोले बिना स्टोव जलायी जिसके कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ। रसोइघर की खिड़की शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण बंद थी।

विस्फोट का असर इतना भयावह था कि इसने मुक्ता के घर के साथ इससे सटे एक पुराने घर को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके कारण दीवारें भी ढह गयीं।

दिवाली पर अनुष्का ने शेयर की घर की स्पेशल डेकोरेशन की तस्वीरें, तैयार हो कर बोलीं- घर में बैठने..

दीवार का एक हिस्सा ढहकर वहां गिरा जहां जानकीरमन और असका परिवार साेया हुआ था। दीवार का दूसरा हिस्सा मुक्ता की पड़ोसी चंद्रमामल के घर पर गिरा जहां वह सोयी हुयी थी।

इस हादसे में मुक्ता बाई और मीरा बाई क्रमश: 90 फीसदी एवं 50 प्रतिशत झुलस गयी हैं। इस घटना में जानकीरमन और उनका बेटा सुरेश भी गंभीर रूप से घायल है। चारों काे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी के एस कंडासामी ने पुलिस अधीक्षक एस अरविंद के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में सरकार को एक रिपोर्ट भेजी गयी है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों को मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से एक-एक लाख रुपये तथा मामूली रुप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे।

श्री पलानीस्वामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए लोगों से एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील भी की।

Tags: cylinder blastNational newstamilnadu news
Previous Post

हिमाचल: मनाली के होटल वुड लाइन में लगी आग, लाखों का नुकसान

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को हुआ कोरोना, मेंदाता के ICU में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को हुआ कोरोना, मेंदाता के ICU में भर्ती

यह भी पढ़ें

योगिता मर्डर केस

योगिता मर्डर केस : कातिल डॉक्टर के बयान से उलझी हत्या की गुत्थी

21/08/2020

हरीश रावत पर कैप्टन का तंज, कहा- जो बोओगे, वही काटोगे

22/12/2021
Mid Day Meal

मिड डे मील के दौरान गरम दाल का भगौना गिरने से दो छात्र झुलसे

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version