• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर चुके तांत्रिक की तलवार से काट कर हत्या

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश से सटे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में रहने वाला तांत्रिक संतान पैदा होने की दवा देने के बहाने महिलाओं से दुष्‍कर्म करता था। इस तरह अब तक वो 50 से अधिक महिलाओं से दुष्‍कर्म कर चुका था।

महिलाएं लोकलाज और तंत्र विद्या के डर से घर पर कुछ नहीं बताती थीं। इसी का फायदा तांत्रि‍क उठा रहा था। हाल ही में उसने एक महिला से भी दुष्‍कर्म का प्रयास किया। महिला ने यह बात पति को बताई। पति गुस्‍से से आग बबूला हो गया और सरेआम चौराहे पर तलवार से काटकर तांत्रिक की हत्‍या की थी। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के एसपी ग्रामीण डा. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी की पत्‍नी का जलालपुर, मुरादनगर में रहने वाले तांत्रिक आस मोहम्मद के पास आना जाना था। वो संतान पैदा होने की दवा देता था। तंत्र क्रिया के दौरान आरोपी की पत्‍नी से दुष्कर्म का प्रयास किया था, लेकिन विरोध करने पर वो सफल नहीं हो पाया। घर आकर इसकी जानकारी पत्‍नी ने पति को दी थी।

सरेराह नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, अगवा कर रेप की धमकी दी

यह सुनकर पति घर में रखी तलवार लेकर आस मोहम्मद के घर पहुंचा, वहां आस मोहम्मद के नहीं मिला, वो चौराहे पर खड़े होकर उसका इंतजार करने लगा और जैसे ही आस मोहम्मद निकला तो आरोपी ने तांत्रिक के बाल पकड़कर रिक्शे से खींच लिया और चौराहे पर सरेआम तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से बाइक लेकर फरार हो गया था।

हत्‍या की घटना के बाद पुलिस ने 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी की बाइक की पहचान कर ली। साथ ही मृतक के बेटे की मदद से पुलिस ने आरोपी का स्केच बनवाया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। पुलिस को मृतक आस मोहम्मद के घर से एक डायरी मिली है, जिसमें उर्दू में तंत्र विद्या का जिक्र है। आस मोहम्मद महिलाओं से इलाज करने के बहाने दुष्‍कर्म करता था।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हिंगोली में आज से सात दिन का कर्फ्यू

पुलिस की जांच पड़ताल में 50  से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतक तांत्रिक दुष्‍कर्म के बाद महिलाओं को डरा धमका कर चुप करा देता था। इस वजह से महिलाएं दुष्‍कर्म की बात परिजनों को नहीं बताती थीं।

Tags: crime newscrime news in hindigaziabaad newsup news
Previous Post

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 700 अंक का उछाल, निफ्टी भी 14700 के पार

Next Post

मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Mansi Sehgal

मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

यह भी पढ़ें

shriram chauhan

देवरिया के समग्र विकास के लिये 505 करोड 15 लाख रूपये का परिव्यय स्वीकृत

19/03/2021
chandigarh railway station

अजब-गजब : हवा से बना पानी पियेंगे यात्री, रेलवे स्टेशन पर लगेगी ये मशीन

12/09/2021
Kalindi Express

कालिंदी एक्सप्रेस को धमाके से उड़ाने की साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version