• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘तौकते’ का कहर: गोवा में तेज हवाओं के साथ बारिश, कर्नाटक में चार की मौत

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Storm

Storm

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अरब सागर के ऊपर कम दबाव से बने चक्रवात ‘तौकते’ का कहर दिखना शुरू हो गया है। केरल में भारी बारिश की शुरुआत के बाद अब कर्नाटक के तटीय इलाकों से लेकर गोवा तक बारिश और तेज हवाओं से बड़े नुकसान की खबर है। केरल के तटीय इलाकों में तबाही के बाद कर्नाटक में भारी बारिश से चार लोगों की मौत हुई है। चक्रवात को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को चक्रवात ‘तौकते’ गोवा के तट तक पहुंच गया है। गोवा के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद पणजी में भी इसका असर देखा गया। गोवा में चक्रवाती तूफान से भारी नुकसान की खबर है। गोवा के तट पर तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही है। सड़कों पर कई जगह पेड़ गिर गए हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले चक्रवात ने कर्नाटक राज्य के तटीय इलाकों में तबाही मचाई। कर्नाटक में तेज बारिश की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। ‘तौकते’ चक्रवात से राज्य के 73 गांव प्रभावित हुए हैं।

जेपी नड्डा ने कहा- कोरोना संकट में बीजेपी कार्यकर्ता दिन-रात देश के साथ खड़ा है

मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात ‘तौकते’ रविवार को मुंबई से भी गुजरेगा। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने चेतावनी जारी कर दी है। इस चक्रवात को 18 मई तक गुजरात पहुंचने की आशंका है। इसे देखते हुए गुजरात में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात में चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए राज्‍य में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ गांधीनगर के उप कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 टीमें आज शाम तक अपनी जगह पर तैनात हो जाएंगी। इनमें से 13 टीमें बाहर से मंगाई गई हैं।’

चक्रवात तौकते का नामकरण म्यांमार ने किया

मस्कट (ओमान) में वर्ष 2000 में आयोजित अपने 27वें सत्र में विश्व मौसम विज्ञान संगठन व एशिया आर्थिक एवं सामाजिक आयोग और पैसिफिक पैनल ऑन ट्रॉपिकल में बात पर सहमति हुई थी कि वे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आने वाले चक्रवात के नाम तय करेंगे। सदस्य देशों के बीच लंबे विचार-विमर्श के बीच उत्तर हिंद महासागर में आने वाले चक्रवात का नामकरण सितम्बर 2004 से शुरू हुआ। इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘तौकते’ म्यामांर ने दिया है। जिसका अर्थ है “गेको”, जिसका बर्मी भाषा में मतलब तेज आवाज निकालने वाली छिपकली होता है।

Tags: GoakarnatakNational newsTaukate stormweather forecast
Previous Post

जेपी नड्डा ने कहा- कोरोना संकट में बीजेपी कार्यकर्ता दिन-रात देश के साथ खड़ा है

Next Post

गांवों में संक्रमण रोकने का काम जारी, युद्धस्तर पर होगा टीकाकरण : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
cm yogi

गांवों में संक्रमण रोकने का काम जारी, युद्धस्तर पर होगा टीकाकरण : योगी

यह भी पढ़ें

brutal murder

खेत में युवती की गला दबाकर की हत्या, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

08/02/2021
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

लव जिहाद के नाम पर विदेश से होती है फंडिंग, हिंदू लड़कियों की लगती है बोली: साक्षी महाराज

12/12/2020
CM Yogi

गुंडाराज पर किया प्रहार तो खूब आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार : मुख्यमंत्री

30/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version