• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्र से कुकर्म के दोषी शिक्षक को 11 वर्ष का कारावास

Writer D by Writer D
13/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। न्यायालय ने शुक्रवार को नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म करने वाले दोषी शिक्षक को 11 वर्ष के कारावास (Imprisonment) की सजा सुनाई है. न्यायालय ने उस पर अर्थदंड लगाया. अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.

थाना नारखी क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बालक कक्षा पांच का छात्र  था. स्कूल प्रबंधक योगेश कुमार तथा अध्यापक मधुसूदन दास शुक्ला निवासी न्यू रामगढ़ 30 जून, 2018 को बालक के घर पहुंचे. उन्होंने बालक के पिता से कहा कि बच्चे का होमवर्क बाकी है. उसे कमरे पर भेज देना. उसका होमवर्क पूरा करा देंगे. पिता ने बेटे को शिक्षक मधुसूदन दास के कमरे पर भेज दिया.

वहां शिक्षक मधुसूदन ने बालक के साथ कुकर्म किया. शिक्षक ने बालक को किसी को न बताने की धमकी दी. बालक डर के कारण काफी समय तक स्कूल नहीं गया. परिवारी जनों ने पूछताछ की तब बालक ने आपबीती परिवारी जनों को बताई. पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस (Police) ने जांचोपरांत आरोपी शिक्षक मधुसूदन के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया.

मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश (judge) पोक्सो कोर्ट संख्या 1 अवधेश कुमार सिंह की अदालत में चला. अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने बताया मुकदमे के दौरान कई गवाहों ने गवाही दी. कई साक्ष्य न्यायालय के सामने प्रस्तुत किए गए.

गवाहों की गवाही तथा साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने मधुसूदन दास को दोषी माना. न्यायालय ने उसे 11 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने उस पर 30 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. अर्थदंड न देने पर दोषी को 2 वर्ष के अतिरिक्त कारावास (Imprisonment) की सजा काटनी होगी. न्यायालय ने अर्थदंड की आधी राशि पीड़ित को देने के आदेश दिए है.

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी

Next Post

रोडवेज वातानुकूलित बस में लगी आग

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Fire

रोडवेज वातानुकूलित बस में लगी आग

यह भी पढ़ें

After all, After all, why Rashid refused to take over command of Afghanistan teamwhy Rashid refused to take over command of Afghanistan team

आखिर क्यों राशिद खान ने अफगानिस्तान टीम की कमान संभालने से किया इनकार

04/06/2021
Assistant Loco Pilot

रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

11/09/2024
Akhilesh Yadav

रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, GIS पर कह दी ये बात

07/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version