• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्राओं के कपड़े उतरवाकर करता था अश्लील हरकतें, मोबाइल से फोटो भी लेता था टीचर

Writer D by Writer D
25/10/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Molests
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक (Teacher) छात्राओं के कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत करता था। छात्राएं रोती थीं और उसे रोकती थीं, तो धमकाता था। कभी कहता था मार डालेगा और कभी परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था।

पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला उटीला थाने स्थित ग्राम अररोली शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। यहां पढ़ाने वाला 58 वर्षीय शिक्षक मुंशीलाल माहौर पिंटो पार्क इलाके में रहता है।

आरोप है कि शिक्षक (Teacher) स्कूल में पढ़ने वाली 6 से 8 साल की उम्र की चार छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। स्कूल में दो कमरे हैं। इसमें से एक कमरे में बच्चों की पढ़ाई होती है और दूसरा कमरा शिक्षकों के लिए है। इसी कमरे में वह बहाने से छात्राओं को बुलाता था। फिर कपड़े उतरवाता और अपने मोबाइल में फोटो खींचता था।

स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा कुछ दिनों से गुमसुम भी रहती थी। एक दिन उसने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। इस पर मां को शक हुआ। उसने अपनी बेटी से बात की और कारण जानने की कोशिश की।

छात्रा ने मां को पूरी घटना बताई। छात्रा ने ये भी बताया कि उसकी सहेलियों के साथ भी इस तरह की हरकत शिक्षक ने की है। इसके बाद उसके परिजनों ने दूसरी छात्राओं से भी बात की। उन्होंने भी घटना की पुष्टि की। इसके बाद सभी लोग इकट्ठे होकर उटीला थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना से पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं। मामले में ग्वालियर के एडिशनल एसपी ने बताया, “छात्राओं के परिजनों ने उटीला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने एफआईआर दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को दी गई। उन्होंने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।”

Tags: gwalior newsmp news
Previous Post

सीएम योगी ने शहीदों की याद में जलाया दीया

Next Post

IAS रेणुका कुमार का वीआरएस मंजूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Next Post
Renuka Kumar

IAS रेणुका कुमार का वीआरएस मंजूर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Gobhi Manchurian

चाईनीज लवर के लिए है ये रेसिपी, बनते ही हो जाएगी फिनिश

12/09/2025
Devuthani Ekadashi

कब है अजा एकादशी? जानें पूजा शुभ मुहूर्त, पारण का समय और महत्व

21/08/2024

सीएम धामी ने बिशु मेले का किया शुभारंभ, सोमेश्वर देवता का लिया आशीर्वाद

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version