• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षकों के आगे झुकी योगी सरकार, डिजिटल हाजिरी पर दिया जाएगा इतना ग्रेस पीरियड

Writer D by Writer D
13/07/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Teacher

Teachers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कई दिनों से शिक्षक डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) लगाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद अब यूपी सरकार को शिक्षकों के आगे झुकना पड़ा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में टीचरों को अब किसी भी समय डिजिटल हाजिरी (Digital Attendance)  लगाने की छूट दे दी गई है। हालांकि यह छूट सीमित समय तक दी गई है।

इससे पहले सवेरे 8:30 बजे और स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोपहर 2:30 बजे तक हाजिरी लगाने के निर्देश थे। लेकिन यूपी के 6 लाख 35 हजार टीचर ये सरकारी आदेश मानने को तैयार नहीं हुए। हाजिरी लगाने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में दो टैबलेट दिए गए थे लेकिन कोई भी शिक्षक डिजिटल हाजिरी (Digital Attendance) नहीं लगा रहा था।

सीएम योगी ने बुलाई थी बैठक

शिक्षकों का आरोप था कि एक भी मिनट देर होने पर डिजिटल हाजिरी (Digital Attendance)  नहीं लग पा रही थी, जिस एप पर हाजिरी लगानी होती है “प्रेरणा एप” वो नहीं खुलता है। इसी एप से शिक्षकों को अपनी और स्टूडेंट की हाज़िरी लगाने को कहा गया था। दिलचस्प बात ये है कि स्टूडेंट की डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) लग रही है लेकिन टीचर अपनी अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। टीचरों की तरफ से ये भी कहा गया कि इंटरनेट नेटवर्क काम नहीं करने से डिजिटल हाजिरी लगाने में असुविधा है। टीचर और शिक्षा विभाग में जारी तनातनी के बीच 11 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक भी बुलाई थी। इसी मीटिंग के बाद सरकार ने अपना स्टैंड बदल लिया है।

शिक्षक कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

शिक्षक इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर काली डीपी लगाकर विरोध जताया था। इसके अलावा स्कूलों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक संघ और शिक्षक लगातार काली पट्टी बांधकर अपना विरोध सामने रख रहे थे। जिसके चलते एक भी शिक्षक डिजिटल तौर पर अपनी हाजिरी नहीं लगा रहे थे। जिसके बाद अब सरकार ने शिक्षकों के पक्ष में निर्णय सामने रख दिया है।

छूट सीमित समय के लिए

यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) में छूट देने को लेकर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की सफ़ाई सामने आई है। उनका कहना है कि ये छूट तब तक के लिए दी गई है जब तक प्रेरणा एप में आ रही तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो जाती। प्रमुख सचिव एम सुंदरम ने बताया कि कई टीचर डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) लगाना नहीं सीख पाए हैं। ऐसे में उन लोगों को ट्रेनिंग देने की जरूरत है।

डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय

टीचर्स को ट्रेनिंग देने के बाद और तकनीकी खराब दूर हो जाने के बाद फिर से डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) लगाने के लिए सवेरे स्कूल खुलने के समय आठ बजे तक का ही रहेगा। इसमें आधे घंटे के ग्रेस पीरियड दिया गया है। मतलब हाजिरी लगाने का समय सवेरे 8:30 बजे तक रहेगा। इसी तरह स्कूल की छुट्टी दो बजे होती है। इसमें भी आधे घंटे का ग्रेस पीरियड दिया गया है। मतलब 2:30 बजे तक डिजिटल हाज़िरी लगा सकते हैं।

Tags: digital attendancedigital attendance for teachersdigital attendance in upLucknow Newsup news
Previous Post

शुरू होने वाली है Amazon Prime Day Sale,

Next Post

शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे सीएम विष्णुदेव, पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे सीएम विष्णुदेव, पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

यह भी पढ़ें

‘नमस्ते भारत’ 'Namaste Bharat'

‘एबीपी न्यूज’ का मॉर्निंग शो ‘नमस्ते भारत’ बना पापुलर, पीएम मोदी ने शेयर की क्लिप

09/09/2020

7 नवंबर राशिफल : आज मेष-मिथुन राशिवालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए अपना हाल

07/11/2020
6saalUPKhushHaal

Twitter पर 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version