• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर की तस्वीर

Desk by Desk
02/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन ravi shastri first dose of covid-19-vaccine

रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश भर में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का आगाज हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। रवि शास्त्री को अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इस बात की जानकारी शास्त्री ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों और हॉस्पिटल की मेडिकल टीम की सराहना की है। शास्त्री ने अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली तो संदीप पाटील ने मुंबई में टीका लगवाया।

Got the first dose of COVID-19 vaccine. Thank you to the amazing medical professionals & scientists for empowering India 🇮🇳 against the pandemic.

Extremely impressed with the professionalism shown by Kantaben & her team at Apollo, Ahmedabad in dealing with COVID-19 vaccination pic.twitter.com/EI29kMdoDF

— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 2, 2021

रवि शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का धन्यवाद।‌ अपोलो हॉस्पिटल में कांताबेन और उनकी टीम से काफी प्रभावित हुआ हूं।

भारत में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें इसके दायरे को बढ़ाते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

नशेड़ी पिता ने नशे के लिए बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

अभी हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के किसी अन्य सदस्य को भी टीका लगा है या नहीं। भारतीय क्रिकेट टीम यहां इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रही है। चौथा और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद में गुरुवार से खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।

58 साल के रवि शास्त्री में अपनी कोचिंग में भारतीय टीम को नए मुकाम तक पहुंचाया है। शास्त्री को 2017 में टीम इंडिया का मुख्य कोच चुना गया था। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार दो बार टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही है। रवि शास्त्री 2014 से 2016 तक टीम इंडिया के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट मैचों में 3,830 रन बनाने के साथ ही 151 विकेट भी लिए. टेस्ट मैचों में उन्होंने 11 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। रवि शास्त्री ने 150 वनडे इंटरनेशनल में 3,108 रन बनाए और 129 विकेट भी निकाले हैं। उन्होंने वनडे मैचों में 4 शतक जमाए, साथ ही 18 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Previous Post

नशेड़ी पिता ने नशे के लिए बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Next Post

सदन में विपक्ष ने उठाई लाठीचार्ज और महंगाई पर चर्चा की मांग

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
uttrakhand satr

सदन में विपक्ष ने उठाई लाठीचार्ज और महंगाई पर चर्चा की मांग

यह भी पढ़ें

पिछली सरकारों ने कब्रिस्तान-श्मशान बनाए, हम स्कूल-अस्पताल बनाएंगे : केजरीवाल

02/01/2022
eye liner

आई लाइनर बताता है कैसी है आपकी पर्सनालिटी, यही वजह इसे लगाना पसंद करती हैं लड़कियां

03/02/2022

मोदी का नया रिकॉर्ड, सबसे बड़े कार्यकाल वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम बने

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version