• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म कर किशोरी शिवानी की हत्या, दुपट्टे से गला घोटा

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
bijnor-news

bijnor-news

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर| मौका-ए-वारदात के हालात बयां कर रहे हैं कि हत्यारों से शिवानी (Shivani) खूब लड़ी। उसकी कोहनी में भी चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) में हाथ में भी चोट होना सामने आया है। हत्यारे से बचने की जद्दोजहद में शिवानी (Shivani) के हाथ में चोट लगी है। हालांकि उसके गले में पड़ा दुपट्टा ही मौत की रस्सी बन गया। अभी तक पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है कि हत्या करने वालों की संख्या कितनी रही होगी।

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

यह तो साफ नहीं है कि हत्या कमरे के अंदर की गई या बाहर। लेकिन बाहर से घसीटकर उसे कमरे में ले जाया गया। फर्श पर घसीटने के निशान बने हुए थे। शिवानी (Shivani) की एक चप्पल बरामदे के बाहर, जबकि दूसरी बरामदे के अंदर पहली चप्पल से कुछ दूर पड़ी मिली। शिवानी (Shivani) हाईस्कूल तक पढ़ी हुई थी। हाईस्कूल के बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। शिवानी (Shivani) की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, वह दूसरे नंबर की संतान थी। जोकि चार भाई बहन थे। इस घटना के बाद उसके पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी की हत्या के बाद एएसपी देहात ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है, जो हत्याकांड की पड़ताल में जुटी हुई हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। किशोरी के मोबाइल में मिली आखिरी कॉल के आधार पर भी पुलिस सुराग जुटा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर हत्या के राज से पर्दा उठ सकेगा।

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पांच और छह साल की उम्र के जो दो छोटे बच्चे शिवानी (Shivani) के साथ कमरे में सोए थे। उन्हें वारदात का कुछ भी पता नहीं चला। सुबह भी देर तक सोते रहे। मृतका के पिता ने जब बेटी का शव पड़ा देखा तो आवाज देकर बच्चों को उठाया, लेकिन काफी देर तक नहीं जाग पाए। काफी देर तक आवाज देने के बाद बच्चों की नींद टूट सकी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों को नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया।

नाबालिग बालिका के साथ खेत में दुष्कर्म

किशोरी की दुष्कर्म (Teenager raping) के बाद हत्या किए जाने की भी चर्चाएं रहीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। यह भी आशंका है कि दुष्कर्म में विफल रहने के कारण किशोरी को मारा गया हो। फिर भी स्लाइड को सुरक्षित किया गया है। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

कोतवाली देहात के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी में शनिवार रात घर में घुसकर एक किशोरी शिवानी(Teenager Shivani)  (16) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह घर के ही एक कमरे में ही पड़ा मिला। उसका परिवार एक शादी में गया था और अकेली होने के कारण उसने पड़ोस के दो छोटे बच्चों को अपने साथ कमरे में सुला लिया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

किशोरी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी धर्मपाल सिंह सैनी (Dharampal Singh Saini) की पुत्री थी। शनिवार को उनकी पत्नी और परिवार के सभी लोग दूसरी जगह शादी में चले गए। शिवानी (Shivani) के पास पड़ोसी के पांच और छह साल के दो बच्चे सो रहे थे। रविवार सुबह धर्मपाल सिंह शादी से घर लौटे तो शिवानी (Shivani) का शव कमरे में पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। बेटी का शव देख धर्मपाल और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया।

सीओ नगीना सुमित शुक्ला (CO Nagina Sumit Shukla) और प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र जोशी (In-charge Inspector Harishchandra Joshi) ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और परिवार वालों से जानकारी ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Tags: किशोरी की दुष्कर्मडॉक्टरों ने नहीं दी पोस्टमार्टम रिपोर्टपोस्टमार्टम रिपोर्टपोस्टमार्टम रिपोर्ट एफएसएल रिपोर्टबिजनौरबिजनौर क्राइमबिजनौर न्यूजबिजनौर में डबल मर्डरबिजनौर में हादसा
Previous Post

सपा-बसपा ने पिछले 30 सालों से डराकर वोट लिया : ओवैसी

Next Post

अरुणा ईरानी : एक फिल्म में संजय की माँ तो दूसरे मे माशूका का किरदार निभाया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
actress-aruna-irani

अरुणा ईरानी : एक फिल्म में संजय की माँ तो दूसरे मे माशूका का किरदार निभाया

यह भी पढ़ें

UP Board

UP Board: इस दिन से शुरू होगा कॉपी चेंकिग का काम, जानें कब घोषित हो सकता है रिजल्ट

05/03/2024
Jeera Aloo

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

29/06/2026
Zohran Mamdani

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version