• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रिका राय पर तेज प्रताप का हमला, बोले- उन लोगों से मेरा कोई संबंध नहीं

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तेज प्रताप

तेज प्रताप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट को देखते हुए प्रदेश में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई। एक दल के नेता दूसरे दल के नेता पर हमला करना कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय पर बड़ा हमला बोला है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने  चंद्रिका राय के जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने पर कहा है कि उनकी कोई हैसियत और वजूद नहीं है। उनके जेडीयू में जाने से कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि जनता लालू जी को चाहती है।

शुक्रवार को जब तेज प्रताप यादव से ससुर चंद्रिका राय के जेडीयू में शामिल होने के संबंध में सवाल पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि उनकी कोई हैसियत, कोई वजूद नहीं है। जनता उनको नहीं लालू जी को चाहती है। उनका जेडीयू में जाने से कोई फायदा नहीं है। जेडीयू के कई एमएलए हमारे संपर्क में हैं। कुछ दिनों में वह हमारे पास आने वाले हैं। हम आपको जल्द ही न्यूज़ देंगे।

JD(U) won't gain anything from Chandrika Rai joining their party. In fact, many JD(U) MLAs are in touch with us & we will give you news of them joining RJD within 4-5 days: RJD Leader Tej Pratap Yadav on RJD MLA & his father-in-law Chandrika Rai joining JD(U) recently pic.twitter.com/1tSD1vw83l

— ANI (@ANI) August 21, 2020

ईसी ने चुनाव कराने के लिए गाइडलाइन जारी किया, ऑनलाइन होगा नामांकन

ऐश्वर्या राय के चुनाव लड़ने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि कोई भी चुनाव लड़े। उन लोगों से मेरा कोई संबंध नहीं हैं। सारा रिश्ता-नाता तभी खत्म हो गया था। मामला कोर्ट में है। मैं नारी का सम्मान करता हूं इसलिए कुछ बोल नहीं रहा हूं। मेरे पास भी बहुत सबूत हैं। कई सारे वीडियो क्लिप हैं, जिसे मैं दिखा सकता हूं। तेज प्रताप ने कहा कि जो भी मुकाबला करना चाहता है, सामने आकर करे।

बता दें कि बीते गुरुवार को आरजेडी विधायक चंद्रिका राय जेडीयू में शामिल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने आरजेडी, लालू प्रसाद, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि दोनों भाई सरकार बनाने की दावा कर रहे हैं, लेकिन मुझे सुनने में आया है कि दोनों के लिए सुरक्षित सीट की तलाश की जा रही है। बिहार में उनके लिए कोई भी सीट सेफ नहीं है।

चंद्रिका राय ने कहा कि राजद अब गरीबों की पार्टी नहीं रही। आज राजद पैसे वालों की पार्टी हो गई है। व्यावसायिक पार्टी बनकर रह गई है। पैसे लेकर टिकट बेचे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है।

Tags: तेज प्रताप
Previous Post

ईसी ने चुनाव कराने के लिए गाइडलाइन जारी किया, ऑनलाइन होगा नामांकन

Next Post

तेलंगाना जलविद्युत संयंत्र आग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, नौ लोगों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
तेलंगाना जलविद्युत संयंत्र आग हादसा

तेलंगाना जलविद्युत संयंत्र आग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, नौ लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Police Encounter

मुठभेड़ में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

05/07/2021
explosion near Red Fort Metro station

लाल किले के पास कार में तेज धमाका, 10 लोगों की मौत

10/11/2025
Buddhadeb Bhattacharya

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत गंभीर, कोरोना से है संक्रमित

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version