• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल के साथ गरजे तेजस्वी- बोले-हम ठेठ बिहारी और हमारा डीएनए भी ठीक है नीतीश जी

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव Bihar Election

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवादा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया है। तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांग अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है।

इस दौरान राहुल के मंच से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की सरकार के कार्यकाल में बढ़े भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने रोजगार पर केंद्र व बिहार सरकार को घेरा है। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने मां दुर्गा की पूजा की है। कलश स्थापना की है। सीएम बनते ही मैं पहला कलम चलाऊंगा और 10 लाख लोगों को नौकरी दूंगा। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। हम ठेठ बिहारी हैं और हमारा डीएनए भी ठीक है।

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को किया याद तो भावुक हुए चिराग,कही ये बात

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बिहार में घूसखोरी बढ़ी है। बिना घूस के कोई काम नहीं होता है। 15 साल में बिहार में क्या हुआ ये सब को पता है। जिनके पास रोजगार था, उनसे भी मोदी-नीतीश ने छीन लिया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश से बिहार संभलने वाला नहीं है। जिन्‍होंने 15 साल काम नहीं किया उन्‍हें 5 साल क्या देंगे? साथ ही तेजस्‍वी यादव ने ऐलान किया कि नौकरी के लिए फॉर्म भरने के पैसे नहीं लिए जाएंगे और वृद्धा पेंशन को 1500 रुपये कर दी जाएगी।

ओवैसी ने मोदी से पूछा कि क्या सत्ता नहीं मिली तो बिहार को कोरोना वैक्सीन नहीं मिलेगी?

तेजस्वी ने कहा कि 9 नवंबर को लालू यादव की रिहाई है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को नीतीश की विदाई तय है। उन्‍होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने स्पेशल पैकेज और स्पेशल स्टेटस के बारे में कुछ बात नहीं कही है। कितने लोगों को नौकरी मिलेगी, यह भी जनता को नहीं बताया? नीतीश कुमार कोरोना के दौरान 144 दिन घर से नहीं निकले। पहले भी कोरोना था और आज भी है, लेकिन आज वोट चाहिए तो घर से निकले हैं।

 

तेजस्वी ने हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं नौकरी के बदले पैसा कहां से आएगा? बिहार का बजट 2 लाख 13 हज़ार करोड़ का है। 15 साल में नीतीश कुमार ने न युवाओं रोजगार दिया और न किसानों को राहत दे पाए। नीतीश जी आप थक चुके हैं। आपसे बिहार नहीं चल रहा है। लालू यादव ने बिना समुंदर के ही रेल के कई कारखाने दिए। जनता से मुखातिब तेजस्वी ने पूछा जो 15 साल में रोजगार न दे पाए, कारखाने न खोल पाए, शिक्षा और स्वास्थ्य चौपट किया क्या उन्‍हें आप 5 साल और देंगे?

Tags: Bihar Asembly ElectionBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020 Voting and Result DatesBihar Assembly Electionsbihar chunavBihar electionbihar election 2020bihar election news
Previous Post

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को किया याद तो भावुक हुए चिराग,कही ये बात

Next Post

एक्टर बनने से पहले क्या बनना चाहते थे प्रभास, जानिए जन्मदिन पर खास बातें

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
प्रभास

एक्टर बनने से पहले क्या बनना चाहते थे प्रभास, जानिए जन्मदिन पर खास बातें

यह भी पढ़ें

आतंकी अबू युसुफ

संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ ISIS के इशारे पर की थी ये खतरनाक प्लानिंग

23/08/2020
Babar Azam

ये क्रिकेटर हुआ हनी ट्रैप का शिकार, टीम कैप्टन की पर्सनल वीडियो-फोटो वायरल

16/01/2023
CM Yogi

बुद्ध की धरा को मुख्यमंत्री योगी ने दिया 1885 करोड़ की 551 विकास परियोजनाओं का उपहार

15/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version