• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को किया याद तो भावुक हुए चिराग,कही ये बात

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चिराग पासवान Chirag Paswan

चिराग पासवान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को कूद गए हैं। इस दौरान अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोजपा संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए शुरुआत की। कहा कि पासवान जी अंतिम सांस तक हमारे साथ रहे। पीएम मोदी द्वारा अपने पिता को याद करने पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपने पिता के प्रति पीएम मोदी का स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा।

आदरणीय @narendramodi जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रधांजलि देते है।यह कहना की पापा की आख़री साँस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया।एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा।प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद 🙏

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 23, 2020

चिराग पासवान ने ट्वीट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते हैं। यह कहना की पापा की आखिरी सांस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया। उन्होंने कहा कि एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा। लोजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया है।

पीएम ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि बिहार के सासाराम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है, जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है। मेरे करीबी मित्र, गरीबों, दलितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले और आखिरी सांस तक मेरे साथ रहने वाले रामविलास पासवान जी को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

चिराग पासवान ने पीएम मोदी का किया स्वागत

बता दें कि इससे पहले चिराग पासवान ने पीएम मोदी की रैली से पहले उनका बिहार में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। चिराग ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे आदरणीय नीतीश कुमार जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आदरणीय अमित शाह जी के भी कह देने के बाद कि लोजपा बिहार चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं है, नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई। अभी और प्रमाणपत्र चाहिए। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का स्वागत है।’

विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी

बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियों की बात कर बिचौलियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि चुनाव से पहले ही बिहार के लोगों ने अपना संदेश दे दिया है। कहा कि सभी सर्वेक्षण दर्शाते हैं कि राज्य में राजग की सरकार कायम रहेगी। मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग एमएसपी और मंडियों की बात कर बिचौलियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags: amit shahBihar Assembly ElectionsBihar electionsBihar Elections 2020Bihar Elections RalliesbjpChirag paswanCM Nitish kumarelections 2020JP naddaLJPPM Modi Rally in Biharpm narendra modiram vilas paswan
Previous Post

रितेश देशमुख ने The Kapil Sharma Show में पत्नी जेनेलिया को लेकर खोला राज

Next Post

राहुल के साथ गरजे तेजस्वी- बोले-हम ठेठ बिहारी और हमारा डीएनए भी ठीक है नीतीश जी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
बिहार चुनाव Bihar Election

राहुल के साथ गरजे तेजस्वी- बोले-हम ठेठ बिहारी और हमारा डीएनए भी ठीक है नीतीश जी

यह भी पढ़ें

राजनाथ सिंह Rajnath Singh

युवा पीढ़ी देश के इतिहास, खासकर सीमाई इतिहास को जानें और समझेंः राजनाथ सिंह

18/12/2020
Transfer

उत्तर प्रदेश में 111 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

10/08/2020
rape

शिक्षिका से बलात्कार के आरोप में विद्यालय प्रबंधक के पति पर मुकदमा

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version