• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी बोले-मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही 10 लाख रोजगार देने का मार्ग होगा प्रशस्त

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव Bihar Election

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार देने की कोई पहल नहीं की। कहा कि इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

श्री यादव ने मंगलवार को जिले के गांधी मैदान, गोह और अंबा में महागठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि राज्य में लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने कोई पहल नहीं की। इसी का परिणाम है कि राज्य में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी और युवाओं के भविष्य एवं उम्मीद पर कुठाराघात हुआ है।

देश की गैर सूचीबद्ध कंपनियों के लिए रेग्युलेटरी नियम और हो सकते है सख्त

राजद नेता ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो वह मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही राज्य के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पार्टी के चुनावी घोषणा -पत्र में राज्य के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है, जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगे।

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री यादव ने कहा कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है और गांव की बात तो दूर शहर भी बदहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी तो नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन दिया जाएगा।

आयकर रिटर्न का सहज सबके लिए नहीं होगा आसान, ये है नियम

श्री यादव ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में महागठबंधन की लहर चल रही है और 10 नवंबर को हमारी सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से एक बार महागठबंधन को मौका देने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनी तो नौकरी के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
राजद नेता ने कहा कि साथ ही आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं टोला सेवकों की नौकरी को स्थाई कर दिया जाएगा और उनके वेतन में भी वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया जाएगा।

 

Previous Post

राजधानी लखनऊ में कल से शुरू होगी ‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग

Next Post

‘कश्मीर टाइम्स’ का कार्यालय बंद, उमर व महबूबा ने की निंदा

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
कश्मीर टाइम्स Kashmir Times

‘कश्मीर टाइम्स’ का कार्यालय बंद, उमर व महबूबा ने की निंदा

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का किया शुभारंभ

29/12/2021
Sankashti Chaturthi

आज मनाई जाएगी द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, इन चीजों के बगैर अधूरी होती है बप्पा की पूजा

28/02/2024
blackness of Neck

गर्दन के कालेपन से है शर्मिंदा, तो दादी मां के नुस्खे आएंगे आपके काम

18/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version